फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: पटना के दियारा में बाढ़ से जनजीवन ठप, स्कूल बंद, आवागमन बाधित; प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोग

Sun, 10 Aug 2025 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तक नहीं किया है। एक-दो स्थानों को छोड़कर राहत शिविरों का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Flood: Life halted due to floods in Patna schools closed traffic disrupted administration's negligence
बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

गंगा, सोन और सरयुग नदी के उफान से पटना जिले के निचले इलाकों मोकामा, बख्तियारपुर, बाढ़, दनियावां, फतुहा, पटना सिटी, मनेर और दानापुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। दियारा क्षेत्रों में पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोग कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से राहत या सहायता का अभाव पीड़ितों की परेशानी और बढ़ा रहा है।


 
स्कूलों में ताले, पढ़ाई ठप
बाढ़ का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी गहराया है। दियारा इलाके के लगभग सभी स्कूलों को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। स्कूल परिसरों में पानी घुसने और पहुंचने के रास्ते जलमग्न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप है। अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, जबकि छात्र घरों में बाढ़ के बीच कैद होकर रह गए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर से विद्यापतिनगर में संकट गहराया, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
 

Bihar Flood: Life halted due to floods in Patna schools closed traffic disrupted administration's negligence
बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

खतरनाक सफर: पानी में घुसकर आवागमन
स्थानीय लोग अपनी जरूरतें पूरी करने या शहर पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। मनेर और दानापुर दियारा में कई लोग खुद ही नाव का इंतजाम कर शहर पहुंच रहे हैं, जबकि बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, फतुहा और दनियावां के प्रभावित गांवों के लोग जैसे-तैसे ऊंचे इलाकों तक पहुंच रहे हैं। कई परिवार बाढ़ से बचने के लिए पलायन कर चुके हैं।
 

Bihar Flood: Life halted due to floods in Patna schools closed traffic disrupted administration's negligence
बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

राहत शिविर नदारद, बढ़ा आक्रोश
पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक प्रभावित क्षेत्रों का दौरा तक नहीं किया है। एक-दो स्थानों को छोड़कर राहत शिविरों का कोई इंतजाम नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पानी से घिरे इलाकों में पीने के पानी, भोजन, पशुचारा और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भारी संकट है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Flood: Life halted due to floods in Patna schools closed traffic disrupted administration's negligence
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और पूर्व विधायक श्रीकांत निराला ने किया दौरा - फोटो : अमर उजाला

नेताओं ने किया दौरा, की व्यवस्था की मांग
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और पूर्व विधायक श्रीकांत निराला नाव से मनेर के बाढ़ प्रभावित दियारा इलाके में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी और अनुमंडल अधिकारी से तुरंत राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार के इन जिलों में बाढ़ से 10 लाख लोग प्रभावित, आज कई जगह बारिश का अलर्ट; पढ़िए पूरी खबर
 
बच्चों और परिवारों में भय का माहौल
चारों तरफ पानी फैले होने से दियारा के लोग खासकर बच्चे लगातार भय के माहौल में जी रहे हैं। घरों में पानी घुसने से रहन-सहन मुश्किल हो गया है। रोजाना भोजन और पीने के पानी का इंतजाम करना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed