फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में उत्साह, माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 04 Oct 2024 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Oct 2024 02:19 PM IST
सार

Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में उत्साह, माता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess

विज्ञापन
Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess
माता के दर्शन को मंदिर में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

देश भर में नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन हो रहा है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्तजन माता के दर्शन के लिए लाइन में लगे दिखे।

Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess
राजराजेश्वरी देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

राजराजेश्वरी देवी मंदिर में भक्तों का उत्साह चरम पर
मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध राजराजेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन विशेष पूजन और दर्शन का आयोजन हो रहा है। मंदिर के प्रधान पुजारी मिथिलेश तिवारी के अनुसार, यह मंदिर अपने आप में अत्यधिक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, जिसके कारण नवरात्र के दौरान यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भक्त यहां अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष रूप से माता दुर्गा का पूजन करते हैं। मान्यता है कि यहां की पूजा अर्चना से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
 
Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess
माता के दर्शन को मंदिर में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विशेष इंतजाम और सुरक्षा प्रबंध
नवरात्रि को देखते हुए मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह पांच बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही भक्तों का आना शुरू हो गया और रात 11 बजे तक यह सिलसिला चलता रहेगा। इस दौरान भक्तों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं, ताकि किसी को भी दर्शन के दौरान कठिनाई का सामना न करना पड़े।
 
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनसीसी के जवानों को तैनात किया है, जो उपद्रवी तत्वों पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही, पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। इस प्रकार, श्रद्धालु बिना किसी डर या असुविधा के श्रद्धा और भक्ति के साथ माता के दर्शन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess
माता के दर्शन को मंदिर में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

माता के दर्शन का विशेष महत्व
पंडित मिथिलेश तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप का पूजन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता के दर्शन और पूजा करने से भक्तों के सारे कष्ट और परेशानियां समाप्त हो जाती हैं और उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
 
विज्ञापन
Navratri 2024: On second day of Navratri in Muzaffarpur, crowd of devotees gathered to visit goddess
माता के दर्शन को मंदिर में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर के मंदिरों में आस्था और विश्वास का ऐसा माहौल है कि श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा के साथ माता दुर्गा से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। नवरात्रि के दौरान पूरे जिले में भक्तों का उत्साह चरम पर है। यह पर्व यहां के लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व रखता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed