फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :ssb suspends asi following allegations by female bloggers investigation team

मुजफ्फरपुर: एसएसबी के ASI पर गंभीर आरोप, तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स की शिकायत के बाद विकास कुमार निलंबित

Sat, 12 Sep 2026 10:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स की शिकायतों के बाद एसएसबी के एएसआई विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। महिलाओं ने कथित दुष्कर्म, ठगी और अश्लील हरकतों समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :ssb suspends asi following allegations by female bloggers investigation team
मुजफ्फरपुर में SSB ASI पर गंभीर आरोप, महिला ब्लॉगरों की शिकायत के बाद कार्रवाई।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में तीन महिला इन्फ्लुएंसर्स से कथित दुष्कर्म, ठगी और अश्लील हरकतों के लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच एसएसबी के एएसआई विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में एएसआई विकास कुमार को सेक्टर मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया गया है और अब वे 24 घंटे सक्षम अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये सभी महिला ब्लॉगर यूपी के लखनऊ और दिल्ली की रहने वाली हैं। इनकी शिकायत के बाद सेक्टर मुख्यालय ने बयान दर्ज करने के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की है। हालांकि, मामले की जांच अभी भी जारी है। इसके बाद जांच टीम रिपोर्ट देकर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एक महिला ब्लॉगर ने बताया था कि स्टेशन रोड स्थित होटल में एएसआई के स्टाफ ने उसे जबरन कमरे में रुकवाया था। इस दौरान रात में उसके साथ एएसआई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया गया था। महिला का दावा है कि उसके इनकार करने पर उसके बेटे की गर्दन मरोड़ दी गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने इसके बाद पूरी बात अपने पति को बताई। फिर पति से हिम्मत मिलने के बाद नगर थाने में ऑनलाइन शिकायत दी और इस मामले में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया था। इसके अलावा एक महिला ब्लॉगर ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कला ने खींचा ध्यान: पत्तल पर सजे दुनिया के दिग्गज! बिहार के कलाकार ने PM मोदी समेत BRICS नेताओं के उकेरे चित्र

एसएसबी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की
एएसआई पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसएसबी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। इस जांच टीम के सामने तीनों महिलाओं के बयानों में अब तक की जांच में कुछ बिंदुओं पर विरोधाभास भी सामने आया है। वहीं, एसएसबी की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच जारी रखी जा रही है। एसएसबी के अधिकारी ने इस मामले में बताया कि एएसआई का बयान दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच जारी रहने तक किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed