फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार की भीषण टक्कर; वाहन के पखच्चे उड़े, दो लोगों की मौके पर मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शराब लदी लग्जरी कार की भीषण टक्कर; वाहन के पखच्चे उड़े, दो लोगों की मौके पर मौत
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
 
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
भीषण कार हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

मुजफरपुर जिले के मोतीपुर थानाक्षेत्र में पांसलवा एनएच-27 पर एक लग्जरी कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
कार में फंसे चालक समेत दो लोगों के शव - फोटो : अमर उजाला

दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
 
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
क्रेन की मदद से कार को हटाया गया - फोटो : अमर उजाला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झारखंड नंबर प्लेट वाली एक लग्जरी क्रेटा कार अवैध शराब से लदी हुई थी। वह मोतीपुर थानाक्षेत्र के पांसलवा एनएच-27 पर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
शराब तस्करी की आशंका - फोटो : अमर उजाला

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार के पिछले हिस्से में भारी मात्रा में यूपी निर्मित शराब लदी हुई थी, जिससे दोनों मृतकों के शराब तस्कर होने की आशंका जताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A horrific collision between a luxury car loaded with liquor; two people died on spot
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला

मोतीपुर थाना के SHO राजन पांडे ने बताया कि कार अत्यधिक गति से चल रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। कार से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है और टेक्निकल टीम की मदद से जांच की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed