राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी को लेकर की जा रही तैयारियां जोरों पर हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से तेज प्रताप की शादी होने जा रही है। शादी से पहले सगाई पटना के मौर्या होटल में हुई।
हालांकि, लालू सगाई में मौजूद नहीं हुए और इसकी जानकारी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने दी थी। उन्होंने बताया कि इसी वजह से कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया है।
सगाई से पहले दोनों परिवारों रस्मों को निभाना शुरू कर दिया है और लालू के घर राय परिवार की ओर से फलों की टोकरियां भेजी गई हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई का निमंत्रण सिर्फ करीबी लोगों को दिया गया है और बताया जा रहा है कि मौर्य होटल में करीब 200 मेहमान शामिल होंगे।
बता दें कि तेजप्रताप अगले माह की 12 मई को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।