ज्योतिष में मंगल को ग्रहों के सेनापति की संज्ञा दी गई है। मंगल को वीरता, शौर्य और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसी के साथ मंगल को भवन व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल उच्च स्थान में होता है वे लोग हर कार्य पूरी ऊर्जा और जोश के साथ करते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। कुंडली के अलग-अलग भाव में मंगल की कमजोर स्थिति के कारण अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिष में मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए एक सरल स्तोत्र का पाठ बताया गया है। मान्यता है कि यदि नियमित रूप से यदि इस स्तोत्र का पाठ किया जाए तो मंगल के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि किस स्तोत्र के पाठ से पा सकते हैं मंगल दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति।
मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, कर्ज से भी मिलेगा छुटकारा
मंगल दोष के लक्षण व उपाय-
ज्योतिष के अनुसार, कमजोर मंगल के कारण जातक में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है। मंगल की अशुभ स्थिति के कारण जातक गुस्सैल और अहंकारी हो सकता हैं। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर हो उनका भाईयों के साथ झगड़ा बना रहता है। इसी के साथ मंगल दोष के कारण विवाह और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष में मंगल स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी बताया गया है।
मंगल दोष से प्रभाव छुटकारा पाने के लिए मंगलवार के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात लाल वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद मंगल देव और हनुमान जी का पूजन करना चाहिए। पूजन करने के दौरान मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। लाल रंग के मिष्ठान और लाल चीजों का दान करना चाहिए।
कर्ज से मुक्ति के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ-
ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है कि यदि कुंडली में मंगल कमजोर हो या किसी अशुभ ग्रह के साथ युति हो तो व्यक्ति को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मंगल स्तोत्र का पाठ करना चाहिए साथ ही मंगलवार के दिन ऋण चुकाना चाहिए। मान्यता है कि इससे जल्दी ही कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।