Horoscope 2022 And Shani In 2022: अक्सर लोग शनि ग्रह को क्रूर और अशुभ फल देने वाले ग्रह के तौर पर देखते हैं। लोग शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर मन में भय बैठ जाता है, लेकिन शनि हमेशा अशुभ परिणाम ही देते हैं ऐसा नहीं होता है। ज्योतिष के अनुसार शनि अशुभ प्रभाव के अलावा अच्छे और शुभ परिणाम देते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि मजूबत और शुभ भाव में बैठते हैं व्यक्ति के जीवन में बहुत ही अच्छा होने लगता है। व्यक्ति को अचानक से धन लाभ होने लगता है, मान-सम्मान में वृद्धि होती है और हर एक कार्य में सफलता मिलने लगती है। व्यक्ति जिस कार्य को करने के बारे में निर्णय लेता है उसमें वह सौ प्रतिशत सफल होता है। वहीं दूसरी तरफ कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक और अन्य तरह की परेशानियां आनी शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं साल 2022 में शनि देव किन-किन राशियों के लिए खुशी लेकर आने वाले हैं।
जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?
मेष राशि: शनिदेव ढाई वर्षों के बाद साल 2022 में अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह का गोचर बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। धन प्राप्त करने के कई अच्छे और सुनहरे मौके आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए शनि का अच्छा संकेत है क्योंकि शनि नौकरी के कारक ग्रह भी होते हैं। नौकरी में प्रमोशन या फिर किसी अच्छी जगह नौकरी करने के एक से ज्यादा अच्छे प्रस्ताव आएंगे। वहीं जो जातक बिजनेस में हैं उनके लिए भी अच्छे मौके और मुनाफा होगा।
वृष राशि: अगले साल 29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छी रहने वाली है। धन और ऐश्वर्य प्राप्त करने के मामले में वृष राशि के जातक बहुत ही लकी रहने वाले हैं। हर कार्य में कम मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2022 बहुत ही अच्छा बीतेगा। पूरे साल शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातक जिस किसी काम में अपना हाथ लगाएंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। धन प्राप्त के कई मौके मिलेंगे। आमदनी बढ़ेंगी और नौकरी पेशा लोगों का एक साथ कई अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। व्यापार में लगे हुए जातक इस साल अच्छा मुनाफा प्राप्त करने में सफल होंगे।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए साल 2022 किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। आमदनी अच्छी रहेगी और नए-नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का समय अच्छा है। आपको साल 2022 में शनि की विशेष कृपा मिलेगी जिससे आपको हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जैसे साल 2022 में शनि मकर राशि से निकल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएगा। आपको आर्थिक लाभ और मन की शांति दोनों एक साथ मिलना आरंभ हो जाएगा।