Shani Sade Sati 2022: अगले साल यानी 2022 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों पर विशेष रूप से पड़ता है। शनि सभी ग्रहों से सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की धीमी चाल से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव ज्यादा देर तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा चलने पर इसका प्रभाव ज्यादा रहता है। शनि की कुंडली में शुभ दशा रहने पर साढ़ेसाती और ढैय्या विशेष लाभ देती है। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शनि की दशा अशुभ रहने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय शनि की दशा कई राशियों पर चल रही है।
Shani Sade Sati 2022: कब खत्म होगी कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती और कैसे रहेगी शनि की चाल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन