फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati 2022: कब खत्म होगी कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती और कैसे रहेगी शनि की चाल

Tue, 23 Nov 2021 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Nov 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
shani sade sati 2022 impact on kumbh rashi in year 2022
shani transit 2022: 29 अप्रैल 2022 को शनि राशि बदलने वाले हैं - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati 2022: अगले साल यानी 2022 में शनि का राशि परिवर्तन होने वाला है। शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी जातकों पर विशेष रूप से पड़ता है। शनि सभी ग्रहों से सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि की धीमी चाल से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव ज्यादा देर तक रहता है। शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा चलने पर इसका प्रभाव ज्यादा रहता है। शनि की कुंडली में शुभ दशा रहने पर साढ़ेसाती और ढैय्या विशेष लाभ देती है। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शनि की दशा अशुभ रहने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय शनि की दशा कई राशियों पर चल रही है। 



जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

shani sade sati 2022 impact on kumbh rashi in year 2022
shani transit 2022 - फोटो : shani transit 2020
साल 2021 में शनि की चाल 
शनि मौजूदा समय में मकर राशि में गोचर हैं। ऐसे में शनि की साढ़ेसाती इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर चल रही हैं। शनि की साढे़साती हर एक राशि पर ढाई- ढाई वर्षों के लिए चलती है। शनि की साढ़ेसाती तीन चरणों में चलती हैं। शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण को उदय चरण कहते हैं, दूसरे चरण को शिखर चरण और अंतिम चरण को अस्त चरण कहते हैं। शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण काफी कष्टकारी होता है जबकि तीसरा चरण साधारण प्रभाव का होता है। 
shani sade sati 2022 impact on kumbh rashi in year 2022
shanidev
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण
शनि साल 2020 से मकर राशि में विराजमान हैं। ऐसे में धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण, मकर राशि पर दूसरा और कुंभ राशि पर पहला चरण चल रहा है। इस तरह देखा जाए तो कुंभ राशि पर दूसरा और तीसरा चरण बाकी है। ज्योतिषगणना के अनुसार कुंभ राशि से शनि की साढ़ेसाती 03 जून 2027 को समाप्त होगी। वहीं अगले साल कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati 2022 impact on kumbh rashi in year 2022
shani dev
2022 में शनि 
शनि अगले साल 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि पर शनि का साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। मकर और कुंभ राशि पर भी शनि का साढ़ेसाती पहले की तरह प्रभावी रहेगी। कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed