Shani Asta 2022: न्याय के कारक ग्रह शनिदेव इस वर्ष अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि करीब ढाई वर्षो तक रहेंगे। लेकिन राशि परिवर्तन से पहले ही शनिदेव 33 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त होने का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। शनिदेव 22 जनवरी को अस्त होंगे फिर इसके बाद 24 फरवरी 2022 को फिर उदय हो जाएंगे। शनि के 33 दिनों तक अस्त रहने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर जरूर पड़ेगा। यानी 33 दिनों के लिए कुछ राशि के जातकों को कष्ट और परेशानियां झेलने को मिल सकती है।
{"_id":"61e52474e272e114051b7886","slug":"shani-asta-2022-shani-dev-before-transit-in-kumbh-going-to-set-for-33-days-these-zodiac-signs-face-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Dev 2022: राशि परिवर्तन से पहले 33 दिन के लिए अस्त होंगे शनिदेव, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Shani Dev 2022: राशि परिवर्तन से पहले 33 दिन के लिए अस्त होंगे शनिदेव, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
Tue, 18 Jan 2022 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 18 Jan 2022 08:10 AM IST
विज्ञापन
shanidev
Shani Asta 2022: न्याय के कारक ग्रह शनिदेव इस वर्ष अपनी राशि बदलने वाले हैं। शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि की अपनी यात्रा को समाप्त करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में शनि करीब ढाई वर्षो तक रहेंगे। लेकिन राशि परिवर्तन से पहले ही शनिदेव 33 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त होने का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अवश्य ही पड़ता है। शनिदेव 22 जनवरी को अस्त होंगे फिर इसके बाद 24 फरवरी 2022 को फिर उदय हो जाएंगे। शनि के 33 दिनों तक अस्त रहने के कारण इसका प्रभाव कुछ राशियों पर जरूर पड़ेगा। यानी 33 दिनों के लिए कुछ राशि के जातकों को कष्ट और परेशानियां झेलने को मिल सकती है।
Cancer Horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- शनि के अस्त होने पर कर्क राशि के जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से मनुमुटाव होने से आपका मन नौकरी करने में नहीं लगेगा। धन हानि होने के भी संकेत हैं और किसी लापरवाही की वजह से आपको गंभीर परिणाम देखने को भी मिल सकता है।
Mithun Rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना कष्टकारी साबित होगा। कार्यों में लगातार असफलता मिलने आपका मन दुखी रह सकता है। इस समय मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या लगी हुई है। सेहत संबंधी परेशानियां देखने को मिल सकती है। अत्यधिक धन खर्च होने की वजह से आप अपने जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। किसी को धन उधार देने से आपका मन बेचैन रह सकता है। नौकरी में परेशानियां आ सकता हैं और बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आने वाले 33 दिन कुछ खास नहीं रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanya rashifal 2022:
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- 33 दिनों तक शनि के अस्त होने के कारण कन्या रााशि के जातकों पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। आपको सफलता प्राप्त करने से लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। पिता से वाद-विवाद होने से आपका मन घर में नहीं लगेगा जिस कारण से आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा।
विज्ञापन
libra horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- तुला राशि के जातकों पर भी शनि के अस्त होने का बुरा प्रभाव पड़ेगा। वाद-विवाद बढ़ने आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। आप किस कानूनी मसलों में फंस सकते हैं। जिस वजह से आपको काफी मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। नौकरी में वरिष्ठों संग मतभेद पैदा होने के संकेत हैं।