फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 सितंबर से सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को धन और करियर में उठानी पड़ सकती है परेशानी

Thu, 10 Sep 2026 11:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

Surya Kanya Rashi Parivartan 2026: सूर्य के कन्या राशि में आने से कुछ राशि वालों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। जातकों को रिश्ते, करियर, धन और यात्रा से लेकर अन्य कार्यों में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 these zodiac will face problems in career money and personal life
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Kanya Rashi Parivartan 2026: इस साल 17 सितंबर 2026 को सूर्य सिंह से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वह सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर कन्या में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं और सूर्य व बुध के बीच मित्रता का भाव माना जाता है। हालांकि, कुंडली में ग्रहों की अन्य स्थितियों के चलते सूर्य का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो भी सकता है। इस दौरान इन जातकों को करियर, कार्यक्षेत्र, कारोबार, आर्थिक मामलों और वाणी से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होने के साथ कई कामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत होगी।

Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 these zodiac will face problems in career money and personal life
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं। वह अब आपके भाग्य भाव यानी नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर कामकाज से जुड़े मामलों में कुछ धीमापन ला सकता है। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए पहले की तुलना में अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच बहसबाजी की स्थिति बन सकती है। वहीं, काम को टालने की आदत आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।

Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 these zodiac will face problems in career money and personal life
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, आपके सप्तम भाव के स्वामी सूर्य अब अष्टम भाव में गोचर करने वाले हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान जीवन में अचानक कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अच्छी तरह विचार करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 

बुध कन्या गोचर 2026: भद्र राजयोग से पलटेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, हर काम में होंगे सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 these zodiac will face problems in career money and personal life
Surya Kanya Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस अवधि में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को आर्थिक लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। लेन-देन के मामलों में धोखा मिलने की संभावना है।

लकी राशियां: पूरे सितंबर इन 4 राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर से प्रेम विवाह तक मिलेगी खुशखबरी
हरतालिका तीज पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की महिलाओं के लिए खुलेंगे सौभाग्य और समृद्धि के रास्ते
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed