{"_id":"61bd44fba56f7f5e686288ce","slug":"weekly-horoscope-weekly-rashifal-20-to-26-december-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। हालांकि आपको अपने मित्रों व परिजनों से पूर्व की भांति पूरा सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र की मदद से कोई लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आज का काम कल पर टालने से बचना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय में बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर की मदद से आपकी मुश्किलें आसान होंगी। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय : शक्ति की साधना करें और प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धैर्य और संयम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। मौसमी बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें। घर और बाहर दोनों जगह पर छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछेक चिंताएं सताएंगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आकस्मिक यात्राओं के कारण बौद्धिक शिथिलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। हालांकि इस दौरान आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
उपाय : किसी मंदिर या धर्म स्थान पर जाकर धार्मिक पुस्तके बांटें और भगवान विष्णु की पीले पुष्प और पीली मिठाई चढ़ाकर पूजा करें।
3 of 12
मिथुन
मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार को लेकर कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन व कार्य स्थल परिवर्तन का भी इस सप्ताह योग बन रहा है। इस दौरान व्यापारी वर्ग को कुछ हानि व व्यय का भय रहेगा परंतु शनैः शनैः लाभ प्राप्त होता रहेगा। करिअर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है। ऐसे में हाथ दबाकर धन खर्च करें और धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। पत्नी व संतान का सुख सामान्य रहेगा।
उपाय : पक्षियों को दाना डालें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में भले ही कुछ एक बाधाओं का सामना करने पड़े लेकिन सप्ताह का उत्तरार्ध उनके लिए सुखद एवं सफलता लिए होगा। कार्य विशेष में सफलता की प्राप्ति के लिए आपको स्वजनों को मिलाकर चलना और और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। हालांकि यात्रा से न सिर्फ आपको लाभ की प्राप्ति होगी, बल्कि नए संबंध भी बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, भवन, वाहन आदि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्ति के शुभ संकेत हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह का फल मध्यम रहेगा। महिलाओं व नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का फल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : श्री यंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को मीठी वस्तु खाने के लिए दें।
विज्ञापन
5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर प्रियजन या मित्र से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान कठिन श्रम व प्रयत्न द्वारा ही धन का उपार्जन संभव हो पाएगा। लाभ की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके पद एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ मिलने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि आपको सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी करने से बचना हेागा, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा।
उपाय : भोजन बनाने के दौरान बनाई गई पहली रोटी गाय को डालें। प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।