फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar In November 2025: नवंबर में मेष संग इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य करेंगे गोचर

Fri, 24 Oct 2025 01:43 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:43 PM IST
सार

Surya Rashi Parivartan In November 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य तुला में विराजमान हैं। इस राशि में वह 15 नवंबर तक बने रहेंगे। इसके बाद सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे।

विज्ञापन
surya rashi parivartan in november 2025 know impact on zodiac and horoscope in hindi disprj
Surya Rashi Parivartan In November 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Rashi Parivartan In November 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य तुला में विराजमान हैं। इस राशि में वह 15 नवंबर तक बने रहेंगे। इसके बाद सूर्य 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन वह दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर तुला से निकलकर वृश्चिक में अपना स्थान लेंगे। इसके बाद सूर्य 15 दिसंबर तक यही बने रहेंगे। अब चूंकि ज्योतिष में सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए इस गोचर का खास प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि, सूर्य-मंगल के प्रभाव कुछ राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि, व्यापार विस्तार, करियर में सुधार व नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।



North Direction Vastu: घर की उत्तर दिशा में कर लें ये काम, धन के देवता कुबेर होंगे प्रसन्न

surya rashi parivartan in november 2025 know impact on zodiac and horoscope in hindi disprj
आत्मविश्वास बढ़ने से नए लोगों से बात करेंगे और अच्छे संपर्क भी बनेंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। नए व्यापार में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको अपने व्यापार से मनचाहा लाभ होने के योग है। इस समय आपके रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण लोगों की सहायता से पूरे होंगे। इस दौरान कारोबार संबंधी कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, मानसिक स्थिति भी आपकी बेहतर बनी रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ने से नए लोगों से बात करेंगे और अच्छे संपर्क भी बनेंगे। सेहत सामान्य बनी रहेगी। नए व्यापार में वृद्धि होगी।

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें,स्वास्थ्य और रिश्तों पर पढ़ता है नकारात्मक प्रभाव

surya rashi parivartan in november 2025 know impact on zodiac and horoscope in hindi disprj
लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस समय भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े वाद-विवाद सुलझेंगे। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहेगा। आपको नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। इस दौरान नए वाहन को घर लाने की कामना पूरी होगी। इस दौरान तुला राशि वालों के शादीशुदा जीवन में खास बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप एक खुशहाल जीवन जीएंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। इस समय भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े वाद-विवाद सुलझेंगे।

Vastu Tips: कपूर से घर में करें ये एक अचूक उपाय, वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
surya rashi parivartan in november 2025 know impact on zodiac and horoscope in hindi disprj
भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। व्यापार में लाभ भी हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
चूंकि सूर्य का प्रवेश आपकी राशि में हो रहा है, इसलिए आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। कला में निखार आएगा और नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। इस समय घर से दूर रह रहे लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का सुनहरा मौका मिलेगा। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। व्यापार में लाभ भी हो सकता है। 

Vastu Tips: घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आजमाएं आसान वास्तु और डेकोर टिप्स



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed