फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजयोग 2026: गणेश चतुर्थी पर बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को आर्थिक तरक्की के योग

Sat, 12 Sep 2026 07:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 12 Sep 2026 07:14 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को गणेश उत्सव पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा फायदा होगा। 

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be get more profit
नवपंचम राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस बार 14 सितंबर से गणेश उत्सव के दौरान मालव्य, भद्र योग से लेकर हंस राजयोग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। वहीं बुध और अरुण के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। गणेश उत्सव पर नवपंचम राजयोग के निर्माण से कुछ राशि वालों के ऊपर भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
ganesh chaturthi 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be get more profit
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर नवपंचम राजयोग 
मेष राशि वालों के लिए गणेश उत्सव पर बना नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। यह आपके छठे भाव में बुध और दशम भाव में अरुण विराजमान हैं। ऐसे में मेष राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। 
ganesh chaturthi 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be get more profit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर नवपंचम राजयोग
वृषभ राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी पर नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकती है। इस दौरान आपको किसी काम के सिलसिले में समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be get more profit
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर नवपंचम राजयोग
गणेश उत्सव पर नवपंचम राजयोग कई मायनों में खास रहेगा। कन्या राशि वालों को हर एक क्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको मेहनत का फल मिलेगा। किसी तरह के कार्यों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
ganesh chaturthi 2026 navpancham rajyog these zodiac sign will be get more profit
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर नवपंचम राजयोग 
मकर राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। लंबे समय से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। पुराने कर्जों से आपको निजात मिलेगी। आमदनी के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आपके जीवन में चली आ रही चुनौतियों खत्म होगी और भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। इस दौरान पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार संग बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिलेगा। 

2027 में मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों पर रहेगी साढ़ेसाती, सेहत से लेकर करियर-कारोबार पर पड़ेगा भारी असर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed