फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: कपूर से घर में करें ये एक अचूक उपाय, वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

Tue, 21 Oct 2025 01:36 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 21 Oct 2025 01:36 PM IST
सार

Kapoor Ke Upay: माना जाता है कि कपूर नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर घर में सकारात्मकता का संचार करता है। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े ऐसे कुछ उपाय जो जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

विज्ञापन
vastu tips to remove negativity from home camphor remedies for vastu dosh in hindi
कपूर - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips To Remove Negativity From Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, तो जीवन की कई परेशानियों से बचा जा सकता है। इसमें कपूर को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि कपूर नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर घर में सकारात्मकता का संचार करता है। आइए जानते हैं कपूर से जुड़े ऐसे कुछ उपाय जो जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।



Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें,स्वास्थ्य और रिश्तों पर पढ़ता है नकारात्मक प्रभाव
Fitkari Upay: फिटकरी के ये पांच आसान उपाय घर में लाते हैं बरकत, जानें विधि और लाभ

vastu tips to remove negativity from home camphor remedies for vastu dosh in hindi
रोजाना करें कपूर का प्रयोग - फोटो : adobe stock

रोजाना करें कपूर का प्रयोग
यदि आपका कोई काम बार-बार असफल हो रहा है या घर में अशांति का माहौल बना रहता है, तो हो सकता है कि इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा हो। ऐसे में सुबह और शाम के समय कपूर जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

यदि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है, तो कपूर में एक-दो लौंग डालकर जलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है।

vastu tips to remove negativity from home camphor remedies for vastu dosh in hindi
कपूर से करें वास्तु दोष का निवारण - फोटो : adobe stock

कपूर से करें वास्तु दोष का निवारण
अगर आपके घर में वास्तु दोष है, तो उसे दूर करने के लिए भी कपूर उपयोगी माना गया है। इसके लिए घर के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे कपूर के टुकड़े रख दें। जब ये गल जाएं तो उनकी जगह नए टुकड़े रख दें। इस उपाय से धीरे-धीरे घर की नकारात्मकता खत्म होने लगती है और माहौल में शांति आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips to remove negativity from home camphor remedies for vastu dosh in hindi
इन जगहों पर रखें कपूर - फोटो : Adobe stock

इन जगहों पर रखें कपूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार, पूजा घर और तिजोरी में कपूर रखना बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

यदि बेडरूम में तनाव या झगड़े की स्थिति रहती है, तो वहां कपूर का टुकड़ा रखने से लाभ होता है। वहीं सोते समय तकिए के नीचे कपूर रखने से मन शांत रहता है और नींद अच्छी आती है।

विज्ञापन
vastu tips to remove negativity from home camphor remedies for vastu dosh in hindi
इन जगहों पर रखें कपूर - फोटो : Adobe stock

कपूर न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है बल्कि यह वास्तु के अनुसार नकारात्मकता को दूर कर घर में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है।
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed