फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips to increase positive energy at home for peace of mind

Vastu Tips: घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आजमाएं आसान वास्तु और डेकोर टिप्स

Thu, 23 Oct 2025 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 Oct 2025 03:58 PM IST
सार

जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे कारण मानसिक अशांति और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर और इससे आसपास कुछ ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है तो कुछ उपायों के जरिए इसे दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
vastu tips to increase positive energy at home for peace of mind
वास्तु दोष निवारण के लिए घर में वास्तु यंत्र स्थापित करना अत्यंत प्रभावी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तु के अनुसार जिन घरों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव और संचार बना रहता है वहां पर हमेशा सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। वहीं इसके उलट जिन घरों में वास्तु दोष होता है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे कारण मानसिक अशांति और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर और इससे आसपास कुछ ऐसी नकारात्मक ऊर्जा है तो कुछ उपायों के जरिए इसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं वास्तु दोष को दूर करने के उपाय। 
विज्ञापन


घर पर ताजी हवा और धूप आने की व्यवस्था करें
सूर्य के प्रकाश में सभी तरह की सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में घर में कुछ ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें सुबह या शाम के समय थोड़ी देर के लिए दरवाजों और खिड़कियों को खुला रखना चाहिए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके अलावा घर पर ताजी और स्वच्छ हवा आने से घर का वेंटिलेशन अच्छा होता है।
विज्ञापन

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें,स्वास्थ्य और रिश्तों पर पढ़ता है नकारात्मक प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर नमक का इस्तेमाल 
वास्तु के अनुसार, घर में अगर किसी तरह का वास्तु दोष होता है, तो इसे दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल करना बहुत ही कारगर साबित होता है। ऐसे में घर पर सप्ताह में दो बार पानी में नमक का मिलाकर नमक का पोंछा लगाकर नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए दूसरा उपाय बाथरूम में एक कटोरी में थोड़ा सा नमक लेकर उसे किसी कोने में रख दें इससे घर की नकारात्मकता फौरन ही दूर हो जाती है। 

घर में फैले सामानों को व्यवस्थित करें
जिन घरों में सामान इधर-उधर फैले और अव्यवस्थित रहते हैं वहां पर सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में कमी देखने को मिलती है। ऐसे में घर में फैले हुए सामान को इधर-उधर न फैलाएं। जिन चीजों की घर में जररूत न हो उसे घर में एकत्रित कर रखना अच्छा नहीं माना जाता है। 

Vastu Tips: कपूर से घर में करें ये एक अचूक उपाय, वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

घर में रखें ऐसी चीजें
घर का वातावरण अगर सुगंधित रहता है तो वहां पर सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। सुगंध से मन प्रसन्न रहता हैर और मानसिक तनाव में कमी होती है। ऐसे में घर कोने में किसी तरह के एयर फ्रेशनर या इत्र का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

घर पर शांति का वातावरण
घर पर शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कभी भी घर के दूसरे सदस्यों के बेवजह बहस और कठोर भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जिन घरों में लड़ाई और झगड़े होते हैं वहां पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में घर पर शांति का माहौल बनाए रखने के लिए संगीत, मंद रोशन और आरामदायक फर्नीचर का प्रयोग करना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed