फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

North Direction Vastu: घर की उत्तर दिशा में कर लें ये काम, धन के देवता कुबेर होंगे प्रसन्न

Sat, 27 Sep 2025 01:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 01:01 PM IST
सार

Kuber Se Jude Vastu Upay: घर या ऑफिस में कुछ आसान वास्तु नियमों अपनाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता कम होती है। उत्तर दिशा, जो कुबेर देव से जुड़ी मानी जाती है, धन, समृद्धि और सौभाग्य लाने में सहायक होती है।

विज्ञापन
North Direction Vastu Keep These Things in North Direction for Lord Kuber Blessings disprj
वास्तु उपाय - फोटो : amar ujala

Vastu Tips for Money and Luck:घर या ऑफिस में कुछ आसान वास्तु नियमों अपनाने से वातावरण में तुरंत सकारात्मक बदलाव महसूस किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर दिशा का अपना महत्व है और उत्तर दिशा विशेष रूप से धन, समृद्धि और सौभाग्य से जुड़ी मानी जाती है। इसे कुबेर देव का क्षेत्र कहा जाता है, जो हमारे जीवन में आर्थिक स्थिरता और खुशहाली लाने में सहायक होते हैं।


Vastu Tips: घर में कपूर जलाने से दूर होते हैं वास्तु दोष , जानें इसके चमत्कारी लाभ
उत्तर दिशा में सही चीज़ें रखने और कुछ सरल उपाय करने से घर या ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इस दिशा में पौधे, तिजोरी, कुबेर यंत्र, छोटे फाउंटेन या एक्वेरियम रखने से न केवल धन लाभ के योग बनते हैं, बल्कि घर का वातावरण भी शांत, सुखमय और समृद्ध बनता है। सही दिशा और वस्तुओं का चुनाव करने से आप अपने जीवन में समृद्धि और सौभाग्य आकर्षित कर सकते हैं। आइये जानते हैं धन के देवता कुबेर को किन वास्तु उ[यों से प्रसन्न कर सकते हैं। 
Navratri 2025: नवरात्रि पर इन 6 वास्तु नियमों का नहीं किया पालन, फिर अधूरी रह जाएगी देवी उपासना
 

North Direction Vastu Keep These Things in North Direction for Lord Kuber Blessings disprj
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। - फोटो : amar ujala

धन और तिजोरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन और समृद्धि से जोड़ा जाता है। इस दिशा में तिजोरी, पैसे या अन्य धन-संबंधी वस्तुएँ रखने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। आप इस दिशा में कुबेर देव की मूर्ति या चित्र भी रख सकते हैं, जिससे घर में धन और सुख-शांति बढ़ती है। इसके अलावा, यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो कुबेर यंत्र स्थापित करने से व्यापार में भी सफलता और लाभ देखने को मिल सकता है। यह उपाय सरल है लेकिन प्रभाव काफी शक्तिशाली माना जाता है।

North Direction Vastu Keep These Things in North Direction for Lord Kuber Blessings disprj
उत्तर दिशा में मनी प्लांट, तुलसी या बांस का पौधा रखना लाभकारी माना जाता है। - फोटो : instagram

पौधे
उत्तर दिशा में मनी प्लांट, तुलसी या बांस का पौधा रखना लाभकारी माना जाता है। ये पौधे न केवल वातावरण को ताज़ा और हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को भी आकर्षित करते हैं। बांस का पौधा विशेष रूप से घर में सौभाग्य और खुशहाली लाने के लिए शुभ माना जाता है। पौधों को साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाए रखना ज़रूरी है, क्योंकि सूखे या मुरझाए पौधे नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
North Direction Vastu Keep These Things in North Direction for Lord Kuber Blessings disprj
उत्तर दिशा में धातु या क्रिस्टल से बना कछुआ, या नदी और झरने की तस्वीरें रखना शुभ माना गया है। - फोटो : adobe stock

सजावट की वस्तुएं  
उत्तर दिशा में छोटा फाउंटेन, एक्वेरियम, धातु या क्रिस्टल से बना कछुआ, या नदी और झरने की तस्वीरें रखना शुभ माना गया है। ये वस्तुएँ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखती हैं और वातावरण को शांत व सुखमय बनाती हैं। इसके अलावा, मुख्य द्वार पर नेम प्लेट या विंड चाइम्स लगाने से भी पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है। यह छोटे-छोटे उपाय घर और ऑफिस में समृद्धि और ताजगी का अनुभव कराते हैं।

विज्ञापन
North Direction Vastu Keep These Things in North Direction for Lord Kuber Blessings disprj
उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ेदान या भारी सामान न रखें। - फोटो : Freepik

इन चीज़ों से बचें
उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते-चप्पल, कूड़ेदान या भारी सामान न रखें। इस दिशा में गंदगी या अव्यवस्था सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक सकती है और कुबेर देव नाराज हो सकते हैं, जिससे आर्थिक परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए उत्तर दिशा को हमेशा साफ, व्यवस्थित और खुला रखें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed