Love Horoscope 24 October in Hindi: आज 24 अक्तूबर , शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव और नई संभावनाएँ लेकर आया है। मेष, सिंह, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय रोमांटिक रिश्तों को गहराई देने, खुलकर संवाद करने और विवाह से जुड़ी बातें सोचने के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि वालों को आज भावनात्मक उलझनों, अहंकार से जुड़ी टकरावों या छोटी-मोटी गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा में राशि अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये भोग, पूरे होंगे सभी काम
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन यह समय धैर्य और समझदारी से काम लेने का है। अगर किसी बात पर अनबन हो रही है, तो बातचीत से हल निकालें। सिंगल हैं तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या भविष्य की योजनाएं बनाने का समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप प्यार में हैं, तो आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की संभावनाएं बन रही हैं। रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी को बातचीत से दूर करें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्यार के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखें और बेवजह की बहस से बचें।