फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Wed, 10 Dec 2025 01:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:27 PM IST
सार

Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi: सूर्य धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। उनके यहां आने पर कुछ राशि वालों को नौकरी-कारोबार, रिश्तों व समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi these zodiac sign will Get Huge Success And Money In Career
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi: ग्रहों के राजा सूर्य साल समाप्ति से पहले गोचर करेंगे। वह 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर धनु राशि में एंट्री करने वाले हैं। सूर्य के धनु राशि में आने पर खरमास का प्रारंभ होगा, जो 14 जनवरी 2026 तक बना रहेगा। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। वह एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इससे जातकों पर उनका शुभ-अशुभ प्रभाव 1 महीने तक रहता है। यही कारण है कि, सूर्य के धनु में आने पर कुछ राशियों को अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति होगी, जिसका शुभ प्रभाव 30 दिनों तक रहने वाला है। यही नहीं इन जातकों को घर, नौकरी, सरकारी क्षेत्र और निर्णय लेने में कामयाबी मिलेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी

Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi these zodiac sign will Get Huge Success And Money In Career
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को धन लाभ होगा। यदि आप व्यवसाय में मंदी का सामना कर रहे थे, तो अब आपको मनचाहा लाभ होगा। यही नहीं कारोबार में ठीक-ठाक प्रगति होती नजर आएगी, जिसे आगे बढ़ाने में आपको दिक्कतें आ रही थी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। खास बात यह है कि, इस समय मनचाहे व्यक्ति की एंट्री जीवन में हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी और लोग आपसे काम को लेकर सलाह भी करेंगे। जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi these zodiac sign will Get Huge Success And Money In Career
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। इसलिए उनके इस गोचर से सिंह राशि वालों को उनके द्वारा किए गए कठिन परिश्रमों का मनाचाह फल मिलेगा। इस समय व्यापार से भी बेहतर आउटपुट मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त आपको होंगे। सरकारी नौकरी की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखने की कोशिश रंग लाएगी।
Pradosh Vrat: साल का आखिरी प्रदोष इन राशियों को देगा लाभ, प्रेम विवाह और नौकरी की इच्छा होगी पूरी
Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi these zodiac sign will Get Huge Success And Money In Career
Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपको पदोन्नति मिलने से विदेश जाने के भी योग बनेंगे। यह समय आपके लिए करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार की दृष्टि से भी अनुकूल कहा जाएगा। धनु राशि वालों को संतान पक्ष की विशेष उपलब्धि से समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। किसी करीबी व्यक्ति की उपलब्धि से मन हर्षित रहेगा। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा विवाह की बात बन सकती हैं। आप करियर को लेकर भी बेहतर निर्णय लेंगे। सामाजिक रूप से भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी दिक्कतें, निवेश क्षेत्र में रहें सावधान


 


Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed