फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2025: साल समाप्त होने में कुछ दिन बाकी, जानिए किन राशियों के लिए रहा 2025 कष्टकारी

Thu, 11 Dec 2025 10:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Dec 2025 10:46 AM IST
सार

Year Ender 2025: साल 2025 में जहां कुछ राशियों का भाग्योदय हुआ, वहीं कुछ राशियों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहा। इन जातकों को घर-परिवार आदि में कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Astrology 2025 Most Difficult Year For These Zodiac Signs
Year Ender 2025 - फोटो : अमर उजाला

Year Ender 2025: कुछ ही दिनों में साल 2025 का समापन होने वाला है। ज्योतिष दृष्टि से यह वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इस वर्ष न्याय के देवता शनि देव का महत्त्वपूर्ण गोचर देखने को मिला। बता दें, शनि ढाई वर्षों के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, और 2025 में हुआ उनका यह गोचर वर्ष का सबसे बड़ा ज्योतिष घटनाक्रम माना गया है। इस अवधि में शनि महाराज की कृपा से कई राशियों का भाग्योदय हुआ, तो कुछ जातकों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिली। हालांकि, कुछ राशियों के लिए समय चुनौतियों से भरा रहा। यही नहीं पूरे साल मानसिक तनाव, विवाद, आर्थिक उतार-चढ़ाव, लाभ के साथ हानि जैसी परिस्थितियों का अनुभव हुआ। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Astrology 2025 Most Difficult Year For These Zodiac Signs
प्रमोशन और करियर में ऊंचाइयां हासिल करने में परेशानियां देखने के मिली। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
29 मार्च 2025 को मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण प्रारंभ हुआ। इसके प्रभाव से इन राशि वालों को पूरे वर्ष अधिक परेशानियां झेलनी पड़ी है। इस दौरान सेहत से जुड़ी दिक्कतें मानसिक तनाव का बड़ा कारण बनकर सामने आई। कोर्ट-कचहरी के मामले और धन का लेनदेन करते हुए कई विवादों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, मेष राशि वालों को रक्त-संबंधी रिश्तों में अधिक समस्याएं झेलनी पड़ी। अधिक प्रयास, मेहनत और लगन के बाद धन लाभ, प्रमोशन और करियर में ऊंचाइयां हासिल करने में परेशानियां देखने को मिली।

Astrology: कुंडली में इस ग्रह की बुरी स्थिति बनती है बढ़ते कर्ज का कारण, जानें क्यों बनती है ऐसी स्थिति
Shani Dev Panoti 2026: शनि की छोटी पनौती और बड़ी पनौती क्या है? जानें जीवन पर इसका प्रभाव

Astrology 2025 Most Difficult Year For These Zodiac Signs
सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव अधिक होने के कारण स्वभाव में कोमलता रखने में परेशानियां देखने को मिलीं। इस वर्ष ईश्वर के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस किया गया। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
ज्योतिषियों के मुताबिक,  सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 कष्टकारी माना जा रहा है। दरअसल, मार्च में शनि के गोचर के पश्चात इन राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव प्रारंभ हुआ, जिस कारण इस वर्ष तनाव का स्तर ऊंचा रहा है। व्यापार में नुकसान, सेहत में गिरावट, रिश्तों में तनाव और बढ़ते खर्च आदि जैसे मुद्दे सामने आएंगे। सिंह राशि वालों को मानसिक तनाव अधिक होने के कारण स्वभाव में कोमलता रखने में परेशानियां देखने को मिलीं। इस वर्ष ईश्वर के प्रति अधिक जुड़ाव महसूस किया गया।  

Meen Rashi 2026: गुरु का 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में मीन राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology 2025 Most Difficult Year For These Zodiac Signs
छात्रों को मनचाहे परिणाम न मिल पाने के कारण करियर में अधिक समस्याएं देखने को मिली हैं। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
साल 2025 में धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हुई, जिससे समय कठिनाइयों भरा माना गया। इस समय कार्यों में अधिक रुकावटें होने पर मन दुखी, आर्थिक अस्थिरता और विवाह संबंधी समस्याएं अधिक देखने को मिली हैं। बिजनेस में मंदी, कलह और यात्राएं असफल होने के कारण धन हानि अधिक रही। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास कामयाब न होने पर अधिक विवादों का सामना करना पड़ा। छात्रों को मनचाहे परिणाम न मिल पाने के कारण करियर में अधिक समस्याएं देखने को मिली हैं।

Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed