फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat: साल का आखिरी प्रदोष इन राशियों को देगा लाभ, प्रेम विवाह और नौकरी की इच्छा होगी पूरी

Tue, 09 Dec 2025 11:17 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 09 Dec 2025 11:17 AM IST
सार

Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac: ज्योतिषियों के मुताबिक, प्रदोष से एक दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में एंट्री करेंगे। यहां पहले से ही मंगल मौजूद हैं। इसलिए सूर्य-मंगल की युति का शुभ प्रभाव इस उपवास पर पड़ने वाला है। इससे किन राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Year 2025 Last Pradosh Vrat Positive Impact on These Zodiac Sign
Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac - फोटो : अमर उजाला

Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac: 17 दिसंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जो पौष महीना का पहला और साल 2025 का अंतिम प्रदोष होगा। यह तिथि न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, प्रदोष से एक दिन पहले यानी 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में एंट्री करेंगे। यहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल मौजूद हैं। इसलिए सूर्य-मंगल की युति का शुभ प्रभाव इस उपवास पर पड़ने वाला है। साथ ही कुछ राशियों को इससे जबरदस्त लाभ की प्राप्ति भी संभव है। इन जातकों को नौकरी, करियर-कारोबार, व्यापार और रिश्तों में अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।


Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की छाया, करियर में आ सकती हैं दिक्कतें
Year Ender 2025: साल 2025 में शनि ने किया क्या-क्या? गोचर, नक्षत्र बदलाव, वक्री और अस्त की पूरी कहानी
 

Year 2025 Last Pradosh Vrat Positive Impact on These Zodiac Sign
Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। विवाह की इच्छा पूरी होगी और आपको मनचाहा रोजगार भी मिलेगा। हालांकि, आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से अध्ययन करेंगे। इस समय आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक मामलों में नेटवर्किंग और सही निर्णयों के माध्यम से लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। आपके लिए शिवलिंग पर चंदन लगाना और भी कल्याणकारी रहेगा। इससे सामाजिक रूप से भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

Weekly Lucky Rashifal : इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों को होगा धन लाभ, नौकरी-निवेश के मिलेंगे मौके
Vastu Tips For Office Bag: ऑफिस बैग में रखी ये चीजें तरक्की में ला सकती है रुकावट, जानें वास्तु के सही नियम
 

Year 2025 Last Pradosh Vrat Positive Impact on These Zodiac Sign
Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
साल का आखिरी प्रदोष धनु राशि वालों को मनचाहा लाभ दिला सकता है। आपको जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। धनु राशि वालों का अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावनाएं हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखने की कोशिश रंग लाएगी और आप प्रमोशन के लिए चुने जा सकते हैं। इस समय महादेव को शहद अवश्य चढ़ाएं। इससे सेहत में भी सुधार हो सकता है।

Jupiter Transit: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Year 2025 Last Pradosh Vrat Positive Impact on These Zodiac Sign
Pradosh Vrat Positive Impact on Zodiac - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। करियर में अचानक उछाल देखने पर मन प्रसन्न होगा। महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। हालांकि, करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार की दृष्टि से यह समय पहले से अधिक अनुकूल कहा जाएगा। मीन राशि वालों के जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी अच्छी खबर के मिलने की संभावना है। शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं। इससे सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होगी।

Meen Rashi 2026: गुरु का 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में मीन राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे


 

                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed