Rahu Negative Impact 2026: साल 2026 के आगमन के साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि नया साल उनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना चर्चा में है। राहु का दो बार होने वाला गोचर। रहस्यमयी और अप्रत्याशित प्रभावों के लिए प्रसिद्ध राहु वर्ष 2026 में दो बड़े परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, राहु पहली बार 2 अगस्त 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर 2026 को राहु कुंभ से मकर राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ही बदलावों का असर सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा।
Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
Rahu Gochar: साल 2026 में राहु का दो बार गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानिए कौन-सी तीन राशियां धन हानि, करियर रुकावट और मानसिक तनाव का सामना करेंगी और कैसे इन चुनौतियों से बचा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
साल 2026 सिंह राशि वालों के लिए चुनौतियों और उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। राहु का दो बार गोचर आपके आर्थिक जीवन को अस्थिर बना सकता है। अचानक खर्चों में वृद्धि होगी और आय के स्थायी स्रोत कमजोर पड़ सकते हैं। इस साल किसी बड़े निवेश या उधार के फैसले में सावधानी न बरती जाए तो नुकसान का खतरा बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर भी तनाव अधिक रहेगा और आपकी मेहनत का तुरंत फल नहीं मिलेगा, जिससे निराशा का अनुभव हो सकता है। परिवारिक जीवन में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं और मानसिक शांति प्रभावित होगी। बार-बार चिंता, बेचैनी और अकेलापन महसूस होने की संभावना है। इसलिए साल 2026 में धैर्य और सतर्कता दोनों बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि
राहु का प्रभाव वृश्चिक राशि वालों के लिए रिश्तों और करियर दोनों में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपका माहौल चुनौतीपूर्ण रहेगा और वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति पर भरोसा करना भी जोखिम भरा साबित हो सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अनबन होने की संभावना भी है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव और मानसिक दबाव हावी रहेगा। धन के मामलों में भी नुकसान हो सकता है, खासकर यदि आप किसी गलत सलाह पर काम करते हैं। इस वर्ष किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें, वरना स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती है। सावधानी, धैर्य और सोच-समझकर कदम उठाना आवश्यक होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले राहु के गोचर से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं, क्योंकि वर्ष के अंत में राहु कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव के कारण आपके करियर में रुकावटें बढ़ सकती हैं। प्रमोशन, नई नौकरी या बड़े अवसर मिलने की संभावनाएं स्थगित हो सकती हैं। आय कम हो सकती है जबकि खर्चे अचानक बढ़ जाएंगे। पुराने विवाद या कानूनी मामलों के कारण मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। परिवारिक जीवन में अशांति और असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। इस समय आत्मविश्वास में कमी और खुद को कमजोर महसूस करने की संभावना है। इसलिए इस दौरान संयम, समझदारी और सतर्कता के साथ कदम बढ़ाना बेहद जरूरी है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।