फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी दिक्कतें, निवेश क्षेत्र में रहें सावधान

Wed, 10 Dec 2025 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:10 AM IST
सार

Shukra Gochar 2025: वर्तमान में शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां से कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। लेकिन 20 दिसंबर को वह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इससे कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं..

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit Date & Timing know impact on zodiac sign
Venus Transit Date & Timing - फोटो : अमर उजाला

Venus Transit Date & Timing: शुक्र, सुख-सौभाग्य के कारक ग्रह है, जिन्हें कला, सौंदर्य और आकर्षण का प्रतीक भी माना जाता है। उनकी गणना नवग्रहों में सबसे शुभ ग्रह के तौर पर की जाती है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति विलासिता जीवन और ऐश्वर्य पाता है। वर्तमान में वह वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां से कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसा रहे हैं। लेकिन 20 दिसंबर को वह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर धनु राशि में अपना स्थान लेंगे। उनके इस गोचर से कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ, तो कुछ जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन्हें करियर, बिजनेस और निवेश में सावधानी रहने की आवश्यकता रहेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।


Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की छाया, करियर में आ सकती हैं दिक्कतें

Trending Videos
Shukra Gochar 2025 Venus Transit Date & Timing know impact on zodiac sign
किसी भी तरह की यात्रा न करें। नए लोगों से मिलने पर सावधानी रखें। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि शुक्र आपके पहले और सातवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इसलिए रिश्तों में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। साथ ही आपको भावनात्मक रूप से कमजोरी महसूस होगी और स्वयं को परेशान महसूस कर सकते हैं। आपको निवेश करने से बचना होगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें। नए लोगों से मिलने पर सावधानी रखें।

Pradosh Vrat: साल का आखिरी प्रदोष इन राशियों को देगा लाभ, प्रेम विवाह और नौकरी की इच्छा होगी पूरी
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता

Shukra Gochar 2025 Venus Transit Date & Timing know impact on zodiac sign
किसी को बिजनेस में साथी बनाना नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर मार्केट में धन लगाने से बचें। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दरअसल, शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। उनका धनु राशि में गोचर आपके छठे भाव में होगा। ऐसे में धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कारोबार में बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। आपको रिश्तों में ईमानदारी रखनी होगी अन्यथा संबंधों में खटास आएगी। किसी को बिजनेस में साथी बनाना नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर मार्केट में धन लगाने से बचें।

Mangal Gochar 2025: मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
Weekly Lucky Rashifal : इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों को होगा धन लाभ, नौकरी-निवेश के मिलेंगे मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit Date & Timing know impact on zodiac sign
मार्केट में धन लगाकर पछतावा होगा। वाहन खरीदने का प्लान स्थगित होगा। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के पहले भाव में यह गोचर होगा। इस कारण से कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। धनु राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं,  उनकी जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है। मार्केट में धन लगाकर पछतावा होगा। वाहन खरीदने का प्लान स्थगित होगा।

Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
साल 2026 में राहु-बुध का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए शुभ रहेगी युति और मिलेगा आकस्मिक लाभ

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed