फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी

Tue, 09 Dec 2025 11:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 11:33 AM IST
सार

Mangal Gochar: 7 दिसंबर 2025 से धनु राशि में सूर्य-मंगल की युति से बनने वाले मंगलादित्य राजयोग का सभी राशियों पर प्रभाव जानें। गुरु के आश्रय में बन रहे इस शक्तिशाली संयोग से खासतौर पर 5 राशियों को करियर, धन लाभ और उन्नति के विशेष अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mangladhitya Rajyog to Fill the Empty Coffers of These Zodiac Signs
मंगलादित्य राजयोग - फोटो : amar ujala

Mangaladitya Rajyog: रविवार, 7 दिसंबर 2025 से मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही ग्रहों की चाल में बड़ा परिवर्तन शुरू हो चुका है। ग्रह सेनापति मंगल अब बृहस्पति की इस अग्नितत्त्व वाली राशि में 1 फरवरी 2026 तक विराजमान रहेंगे। इसके कुछ ही दिनों बाद 16 दिसंबर को सूर्य भी राशि परिवर्तन करते हुए धनु में प्रवेश करेंगे। सूर्य और मंगल का धनु राशि में एक साथ आना एक शक्तिशाली खगोलीय संयोग बनाता है, जिसे ज्योतिष में मंगलादित्य राजयोग कहा जाता है।


Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
धनु राशि में सूर्य-मंगल की यह युति अत्यंत शुभ मानी जाती है। इसे गुरु के आश्रम में राजा और सेनापति की विशेष मंत्रणा भी समझा जाता है, जो सफलता, साहस और उन्नति का संकेत देती है। यह योग हर राशि को प्रभावित करेगा, लेकिन खासतौर पर 5 राशियों के लिए यह समय अत्यधिक भाग्यशाली साबित हो सकता है। इन जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, धन लाभ और प्रगति के कई अवसर प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

 

Mangal Gochar 2025 Mangladhitya Rajyog to Fill the Empty Coffers of These Zodiac Signs
आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रगति के कई मौके मिलेंगे। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष जातकों के लिए यह समय कई तरह से लाभ देने वाला साबित होगा। मंगलादित्य राजयोग के प्रभाव से आपकी आर्थिक मजबूती बढ़ेगी और कामकाज में नए अवसर हाथ लगेंगे। पुराने कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन लाभ के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और प्रगति के कई मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस आवश्यकता अनुसार आराम लेते रहें। शिक्षार्थियों और नए कौशल सीखने वालों के लिए भी यह समय उत्तम है।

Mangal Gochar 2025 Mangladhitya Rajyog to Fill the Empty Coffers of These Zodiac Signs
आर्थिक स्थिति सुधरेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर उन्नति और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके नेतृत्व और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। निवेश और व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे। घर-परिवार में सौहार्द रहेगा और मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपका नेटवर्क भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mangladhitya Rajyog to Fill the Empty Coffers of These Zodiac Signs
यह समय आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों नजरियों से उपयोगी है। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवृद्धि का समय लेकर आएगा। करियर और व्यवसाय में अच्छी प्रगति होगी। पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी और सकारात्मकता आपके कामों को गति देगी। यह समय आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों नजरियों से उपयोगी है। बस स्वास्थ्य का थोड़ी ज्यादा देखभाल रखना लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mangladhitya Rajyog to Fill the Empty Coffers of These Zodiac Signs
सूर्य और मंगल की संयुक्त ऊर्जा आपके कामों में तेजी और उत्साह भर देगी। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के लोगों पर इस राजयोग का सीधा और सबसे अधिक प्रभाव होगा। सूर्य और मंगल की संयुक्त ऊर्जा आपके कामों में तेजी और उत्साह भर देगी। धन लाभ, प्रमोशन और करियर में ऊँचाइयाँ पाने के अवसर बनेंगे। जोखिम भरे कामों में भी सफलता मिल सकती है। आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। नए निवेश, यात्राएं और नई योजनाएं आपके लिए लाभकारी साबित होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed