फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान

Wed, 10 Dec 2025 11:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:10 AM IST
सार

Shani Sade Sati in 2026: साल 2026 में शनि मीन राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान साढ़ेसाती वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही करियर-सेहत में परेशानियां आएंगी।

विज्ञापन
Shani Sade Sati in 2026 rashi name and upay know kin rashi walo par rhegi shani ki sade sati
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati in 2026: कुछ दिनो में साल 2026 का प्रारंभ होने वाला है। इस वर्ष में लगभग सभी ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। हालांकि, शनि मीन में रहते हुए ही अपनी कृपा बरसाएंगे। परंतु शनि की साढ़ेसाती वालों के लिए 2026 कष्टकारी हो सकता है। इन जातकों को कार्यों में संघर्ष, मानसिक दबाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और संबंधों में धैर्य की परीक्षा का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं इन जातकों को 2027 तक धैर्य और संयम की आवश्यकता रहेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



Pradosh Vrat: साल का आखिरी प्रदोष इन राशियों को देगा लाभ, प्रेम विवाह और नौकरी की इच्छा होगी पूरी

Shani Sade Sati in 2026 rashi name and upay know kin rashi walo par rhegi shani ki sade sati
आप 11 शनिवार शनि मंदिर में जाकर काली चीजों का दान करें। इस उपाय से साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय कष्टकारी रहने वाला है। दरअसल, मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है। इसलिए इन राशि वालों को कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आप किसी भी विवाद में न उलझें अन्यथा तनाव का स्तर बढ़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ी समस्या से जूझना पड़ सकता है। रोजगार, कामकाज, परिवार व सभी क्षेत्रों में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप 11 शनिवार शनि मंदिर में जाकर काली चीजों का दान करें। इस उपाय से साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव कम हो सकता है।

Shani Sade Sati in 2026 rashi name and upay know kin rashi walo par rhegi shani ki sade sati
शनिवार का व्रत रखना आपके लिए फलदायक हो सकता है। साथ ही शनि महाराज प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसा सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण है। इन जातकों को नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। प्रयास का फल मनचाहा न मिल पाने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इस समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। शनिवार का व्रत रखना आपके लिए फलदायक हो सकता है। साथ ही शनि महाराज प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसा सकते हैं।

Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव
Rahu Ketu Gochar 2026: साल 2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की छाया, करियर में आ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati in 2026 rashi name and upay know kin rashi walo par rhegi shani ki sade sati
आप शनिवार को सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएं। इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। इन लोगों को रिश्तों के प्रति धैर्यवान रहने का आवश्यकता अधिक रहेगी। स्वयं को परेशान महसूस आप इस समय कर सकते हैं। लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। हालांकि, इस समय कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। मीन राशि वालों को शेयर मार्केट में धन लगाने से बचना होगा। कारोबार अपने काम को समय पर सही तरीके से पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा कोई नुकसान होने का आशंका है। आप शनिवार को सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएं। इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो सकता है।

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी दिक्कतें, निवेश क्षेत्र में रहें सावधान
Shani Dev Panoti 2026: शनि की छोटी पनौती और बड़ी पनौती क्या है? जानें जीवन पर इसका प्रभाव

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed