शनि आने वाले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे और इस राशि में 3 जून 2027 तक रहेंगे, फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफल प्रदान करने वाले देवता माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, इस कारण से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर काफी लंबे समय तक रहता है। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और आने वाले नए साल पर यह मीन राशि में होंगे। शनि के ढाई साल बाद राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर रहेगा, लेकिन शनि के गोचर से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ और बंपर लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं शनि के गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
{"_id":"675e725b007049eb4d0b655c","slug":"shani-gochar-2025-three-lucky-zodiac-signs-impact-of-saturn-transit-2024-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Gochar 2025: साल 2025 में इन तीन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, शनिदेव की कृपा से मिलेगी सफलता","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Gochar 2025: साल 2025 में इन तीन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, शनिदेव की कृपा से मिलेगी सफलता
Sun, 15 Dec 2024 11:39 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:39 AM IST
सार
Shani Gochar 2025: नववर्ष में शनि राशि परिवर्तन करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि साल 2027 तक इस राशि में रहेंगे।
विज्ञापन
29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में करेंगे प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। आपकी राशि में शनि एकादश भाव में होंगे। कुंडली के एकादश भाव से लाभ और इच्छापूर्ति का विचार किया जाता है। ऐसे में शनि का आपके एकादश भाव में होने से धीरे-धीरे ही सही लेकिन अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। करियर-कारोबार में आपको सफलता हासिल हो सकती है। कार्य में सफलता मिलेगी। जो लोग व्यापार में हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए आने वाला साल सुखद रहेगा।

आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल 2025 में शनि का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। शनि का मीन राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। शनिदेव आपके दशम भाव में 29 मार्च 2025 के बाद प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत रहेगी। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं आने वाले साल में कामयाबी होगी। अचानक धन लाभ के योग भी हैं। अच्छी इनकम के स्त्रोत बनेंगे। रिश्तों में मिठास रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी और भाग्यशाली रहेगा। आपकी राशि से शनिदेव तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। साल 2025 में शनि के मीन राशि में गोचर करने के कारण मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। साढ़ेसाती के खत्म होने पर आपके अधूरे काम में गति आएगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा और कर्जो से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि और व्यापार में अच्छा खासा लाभ के योग है।
यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025