फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope February 2022: फरवरी का महीना आप सभी के लिए कैसा रहेगा और किनका चमकेगा भाग्य ? पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 31 Jan 2022 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Jan 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 masik rashifal february prediction for all zodiac signs
मासिक राशिफल: फरवरी का महीना सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है। - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ और सफलता लिए रहेगा। माह की शुरुआत में ही आपको राज्य से लाभ व सम्मान प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपके द्वारा विभिन्न क्षेत्र में किये आर्थिक प्रयास भी सफल रहेंगे। जो लोग किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उन्हें भी मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। इस माह आपके द्वारा भूमि-भवन या फिर वाहन के क्रय-विक्रय की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र हो या फिर राजनीति का मैदान शत्रु परास्त होंगे। माह के मध्य आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ तो होगा, लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख - सुविधा में अधिक व्यय होगा। इस दौरान अपने धन का प्रबंधन करके चलें, अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु साजिश रच सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। माह के उत्तरार्ध में अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा उसका असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है।

उपाय : आपके लिए प्रतिदिन श्री हनुमान की उपासना अत्यंत लाभदायी है, इसलिए प्रतिदिन उनकी पूजा में हनुमान चालीसा व हनुमानाष्टक का पाठ करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
monthly horoscope february 2022 masik rashifal february prediction for all zodiac signs
Vrishabh Rashi Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
वृषभ राशि के लिए फरवरी का महीना कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। आपको इस महीने आपको अपने करिअर-कारोबार में कई बार उतार-चढ़ाव को देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में व्यवसाय या फिर किसी योजना में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। हालांकि माह की शुरुआत का समय आर्थिक दृष्टि से आपके लिए शुभ है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपके विरोधी परास्त होंगे। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। माह के मध्य में घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। इस दौरान घर हो या कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में मुश्किलें जरूर आ सकती हैं, लेकिन कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और वे सभी चुनौतियों से पार पाने में कामयाब हो जाएंगी। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो उसमें मजबूती आयेगी और यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो किसी मित्र की मदद से आपकी बात बन जाएगी। वृषभ राशि के जातकों को बदलते मौसम में अपना विशेष ख्याल रखना होगा, अन्यथा सेहत संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की साधना करें और बृहस्पति के दिन चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर मंदिर में किसी पुजारी को दान करें। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

monthly horoscope february 2022 masik rashifal february prediction for all zodiac signs
Mithun Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को साकार करने के लिए अत्यधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अधिक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। माह की शुरुआत में ही आपको कॅरिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा से आपको मिलेजुले फल की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में पास के फायदे में आपको नुकसान करने से बचना होगा। माह के दूसरे सप्ताह में भूमि-भवन या फिर कहें पैतृक संपत्ति को लेकर कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान किसी के बहकावे में आने और किसी का उपहास करने से बचें। साथ ही साथ किसी के फटे में टांग न अड़ाएं अन्यथा आपको नाहक परेशानी या अपमान झेलना पड़ सकता है। जीवन में आने वाली तमाम तरह की कठिनाईयों के बीच किसी मित्र की मदद सुकून देने वाली साबित होगी। माह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। मिथुन राशि के जातकों को इस माह स्वजनों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। किसी भी सूरत में अपनी वाणी और अपना आपा खोने से बचें। प्रेम संबध हो या फिर दांपत्य जीवन, अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें, अन्यथा इसका असर आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।

उपाय : प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठा जल चढ़ाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 masik rashifal february prediction for all zodiac signs
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी माह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। माह की शुरुआत से ही आपको अपनी घरेलू और कार्यक्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से बेहद सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में धन के लेन-देन के मामले में सावधानी रखें अन्यथा आप समस्या में आ सकते हैं। माह के मध्य में आपको पारिवारिक कारणों से आर्थिक व समय की हानि हो सकती है। इस दौरान आपको संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सतायेगी तो वहीं घर-परिवर से जुड़े मामलों में स्वजनों का अपेक्षा के मुकाबले कम ही सहयोग मिल पायेगा। माह के उत्तरार्ध में यदि आप कोई नई योजना या व्यवसाय से जुड़ने का प्लान बना रहे हैं तो इस दिशा में बहुत ही सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं। किसी भी तरह रिस्क लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य ले लें और असमंजस की स्थिति में अपने कदम पीछे खींच लेना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। वहीं आपकी आर्थिक दिक्कतों को दूर करने में जीवनसाथी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। साथ ही साथ प्रसाद में दूध-चावल से बनी खीर का भोग लगाएं।

विज्ञापन
monthly horoscope february 2022 masik rashifal february prediction for all zodiac signs
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों को फरवरी माह में किसी व्यक्ति अथवा भाग्य भरोसे बैठने से बचना होगा, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। माह की शुरुआत में मित्रों और स्वजनों से अपेक्षाकृत सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा उदास रहेगा। कठिन समय में आपको साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने की जरूरत रहेगी। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको अपने पिता से किसी बात को लेकर विरोध व मानसिक कष्ट हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें, अन्यथा वह आपके अपमान का कारण बन सकती है। इस दौरान कारोबार में बहुत सोच-समझकर धन निवेश करें। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसे बाहर आपसी सहमति से सुलझा लेने का प्रयास करें, अन्यथा मामला लंबा खिंच सकता है। माह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा का प्रबल योग है। यात्रा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली और लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे लेकिन बावजूद इसके खर्च की अधिकता बनी रहेगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपको इस माह उसके साथ अपने अहम को न टकराने दें, अन्यथा आपको बेवजह मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें और किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। इस माह अपनी सेहत से किसी भी प्रकार समझौता करने से बचें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं।

उपाय : आरोग्य, सौभाग्य कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति के लिए सूर्यनारायण की साधना करें। प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed