Mercury Transit 2021: बुध का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों के लिए शुभ होगा यह राशि परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो प्रयास करें सफलता के योग।
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। भाग्योन्नति तो होगी ही रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपतिके लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम और उतार-चढ़ाव ला सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। चर्म रोग दवाओं के रिएक्शन तथा अन्य एलर्जी जैसी बीमारियों से बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामले हल होंगे।
कर्क राशि
राशि से सप्तम पत्नी भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव दांपत्य जीवन के लिए सुखद रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी नए टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से परहेज करें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना अधिक रहेगी।