Hindi News
›
Photo Gallery
›
Astrology
›
Predictions
›
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal in Hindi Horoscope Today 02 January 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
{"_id":"5fef0bbd28eb3f2f5b55d688","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-in-hindi-horoscope-today-02-january-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 02 January 2021: शनिवार को कर्क राशि में होंगे चंद्र देव, इन छह राशियों को होगा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 02 January 2021: शनिवार को कर्क राशि में होंगे चंद्र देव, इन छह राशियों को होगा फायदा
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल- 02 जनवरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज शनिवार, 2 जनवरी 2021 है और हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह की तृतीया तिथि है। अश्लेषा नक्षत्र और विष्कंभ नाम का योग बन रहा है। चंद्रमा कर्क राशि में और बृहस्पति के साथ गजकेसरी योग भी बन रहा है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूलता से पूर्ण रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन को सजाने और संवारने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन में आपका रोमांटिक तरीका और क्रिएटिविटी काम आएगी। आपका प्रयास सफल रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवन साथी से निकटता रहेगी। संतान के बारे में सोच कर खुशी होगी। परिवार का माहौल आपको आंतरिक रूप से खुशी और मजबूती देगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामों में सफलता मिलेगी क्योंकि भाग्य मजबूत रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार और जिम्मेदारियों का अच्छे से पोषण करेंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। इससे आपकी इनकम प्रभावित तो होगी लेकिन आपको खुशी भी होगी। परिवार के लोगों का स्नेह और प्रेम देखते ही बनेगा। काम के सिलसिले में दिनमान व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार वर्ग को मेहनत का नतीजा मिलेगा। प्रेम जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। आपकी सेहत अनुकूल रहेगी और शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकूल रहेगा और परिवार वालों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। खासतौर से भाई बहनों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को जानेंगे। आपका आपसी रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तेदार और पड़ोसियों से बातचीत करने का भी मौका मिल सकता है। अपनी किसी क्रिएटिविटी को बाहर लाएंगे। इनकम के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके खर्चे भी रहेंगे लेकिन ज्यादा नहीं। सेहत मजबूत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आप अपने परिवार के साथ एक अटूट बंधन और मजबूती का भाव महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की तारीफ होगी और आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। आपकी कार्यकुशलता से आपका बाॅस प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा। व्यापारी वर्ग को आज कुछ अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। गृहस्थ जीवन में चुनौतियां रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे से काफी निकट रहेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।