फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 28 December 2021: इन चार राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 28 Dec 2021 08:17 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Dec 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसमें परिवार के लोगों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। वही जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने किसी परिजन से कोई खास सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। मेष राशिफल 2022


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप नए वाहन को खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अपनी माता जी की याद सता सकती हैं। परिवार के लोगों की यदि आपसे कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। व्यापार में भी यदि आपके कोई शत्रु है, तो वह आपके सामने घुटने टेकते नजर आएंगे। आज यदि आप अपनी किसी भी मन की इच्छा को किसी से साझा ना करेंगे, तो आपको उसमे परेशानी होगी।  वृषभ राशिफल 2022  
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपनी तरक्की से अपने परिवार के सदस्यों को चौंका सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे व आपके लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा था,तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं व अपने किसी परिजन से मदद भी ले सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको संतान के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसमें आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपकी वाणी आपके चारों ओर मिठास घोलती हुई नजर आएगी। यदि आपका किसी अपने से दूर रह रहे रिश्तेदार से कोई मनमुटाव अथवा वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें आज आपको आपकी वाणी समाप्त करा सकती है, जिससे पारिवारिक एकता बढे़गी। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के सदस्यों मे प्रशंसा होगी। आज आप यदि अपने किसी परिजन से मदद मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारी भी आज उनकी वाणी की मिठास के कारण उनसे प्रसन्न रहेंगे। कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed