फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 February 2022: वृषभ, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को मिलेगी आर्थिक मजबूती, जानिए अन्य राशियों के हाल

Sat, 05 Feb 2022 07:19 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 07:19 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, क्योंकि आज नौकरी कर रहे जातकों को कार्य क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जो  उनको अत्यधिक प्रिय हो, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा व उसमें उन्हें अपने साथियों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसके कारण उनकी समस्या का समाधान भी होगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए होगा। आज आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपको आपका व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपनी संतान की कुछ अनचाही इच्छा की प्राप्ति भी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा। आज यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहने वाला है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने क्रोधी स्वभाव में बदलाव लाना होगा, नहीं तो यह क्रोध आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ देगा व आपके पारिवारिक रिश्तो में भी खटपट हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। यदि आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करें, तो भी आपको क्रोध नहीं करना है, नहीं तो आपका कोई जरूरी कार्य लंबे समय के लिए टाल सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्यो से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को व परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करने का मन अथवा योजना बनाएंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपने धन का निवेश भी दिल खोलकर करने में फायदा होगा। जो लोग संतान के भविष्य के लिए धन को संचय करने की सोच रहे हैं, उन्हें एफडी अथवा लॉटरी आदि में धन का निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन के ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जिन जातकों का अभी कुछ समय पहले विवाह हुआ है, उनको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed