फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 February 2022: इन पांच राशि वालों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, नौकरी में मिलेगी तरक्की

Thu, 03 Feb 2022 07:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Feb 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला होगा, क्योंकि आपको अपनी संतान की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप यदि अपने मन की किसी बात को अपने जीवनसाथी से साझा करेंगे, तो उसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आपके मन का बोझ थोड़ा कम होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी बड़े फैसले को लेने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आज आप चिंतित होकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। आज आपकी व्यापार में भी मन मुताबिक धन लाभ नहीं मिलेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आज उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोग आज यदि धन का लेनदेन करेंगे, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आज आपको अपने सभी निर्णयों को शांति से लेना होगा, तभी आप सही निर्णय पर पहुंच पाएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी नए कार्य को करने जाने से पहले अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि यदि उन्होंने किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें आशातीत सफलता प्राप्त होगी, जिसके मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपके पिताजी यदि आपको कोई बात करने को कहे, तो आपको उसमें पडने से बचना होगा, कभी कभी बड़ों की बात मानना भी अच्छा होता है। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सभी सदस्यों से सलाह मशवरा करके ही निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने घर अथवा व्यापार कहीं पर भी किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से ही लेना होगा, तभी वह सफल हो पाएगा। आज आपके शत्रु आपको गलत सलाह देने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने उनकी सलाह मानी, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके यह प्रयास सफल होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी होगा, लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्य इस वाद विवाद को संभालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने में उसके घर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed