फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 01 January 2022: जानिए नए साल के पहले दिन किन राशियों को मिलेगी सफलता, किनको रहना होगा सावधान

Sat, 01 Jan 2022 09:06 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा,नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 09:06 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी की है, तो वह भी आज पूरी होती दिख रही है। परिवार का आज आपको भरपूर सुख मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। यदि आज आप किसी से बदला लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा नहीं देना है, नहीं तो वह पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो सकता है। आज आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर आएंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी, लेकिन आज आपको घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई  वाद विवाद करवा सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आज वह उसे देने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 January 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति  की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज आपके लिए फलदायक रहेगी, लेकिन अपने पिताजी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed