{"_id":"590c6bd64f1c1b810d443868","slug":"daily-rashiphal-6th-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज सोच समझकर बोलें धनु राशि वाले , पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज सोच समझकर बोलें धनु राशि वाले , पढ़ें राशिफल
Sat, 06 May 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 06 May 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज कादिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशिः पूंजी निवेश के क्षेत्र में बदलाव लाएं
2 of 13
मेष राशि
शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। आज आप अपने किसी सहकर्मी की ओर जज्बाती होते हुए महसूस कर सकते हैं। यह जज्बात दूसरी ओर भी हो सकता है। इसलिए इस रिश्ते के बढ़ने की संभावना है। आज भले ही आपके दिमाग में कोई नया आजीविका का विकल्प हो, लेकिन आज का दिन उसे चुनने का बिल्कुल भी नही है। आप अपने पूंजी निवेश के क्षेत्र में परिवर्तन लाएं। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धितसलाह लेंगे।
वृष राशिः विदेश में व्यापार करने के लिए अच्छा दिन
3 of 13
वृष राशि
अगर आप किसी विवाहित व्यक्ति के साथ दुविधापूर्ण स्थिति में हैं या एक से अधिक व्यक्तियों के साथ जुड़े हुए हैं तो आज सावधान रहें। अपने कदमों के बारे में काफी अच्छी तरह सोच लें और फिर ठीक निर्णय लें। आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। विदेश में रह रहे अपने ग्राहकों से मधुर संबंध बनाने में हालांकि थोड़े पैसे भी खर्च होंगे, लेकिन यह फायदेमंद साबित होगा। नतीजा जल्दी ही सामने होगा। आज किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। किसी भारी सामान को उठाते समय या फिर चिकने फर्श पर चलते समय बेहद सावधानी की जरूरत हैं। आज किसी भी तरह का आलस ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः नुकसान की होगी भरपाई
4 of 13
मिथुन राशि
आपका कोई प्रियजन आज आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नए रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें। आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। आपको आज लगेगा कि पिछले दिनों आपको जो आर्थिक नुकसान हुआ उसकी आज कुछ भरपाई हो गई। आपको अपनी आंखों की परेशानी पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
कर्क राशिः लेन देन के लिए अच्छा दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज शायद अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित ना कर पाएं। कोशिश करें कि आप अपने दिमाग को इधर-उधर अधिक ना भटकने दें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपको सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। अगर आप किसी कार्यालय में मेनेजर हैं तो आज आपको अपने कर्मचारियों को ले कर किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।