जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विवाद से दूर रहें सिंह राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: किसी बड़ें की लें सलाह
आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार की जरूरत महसूस हो सकती है। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे। अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगो को आज आशा की किरण नजर आएगी। पार्टनर का निर्धारण होने में टाइम लग सकता है। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप शेयर बाजार के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपका निवेश सही स्थान पर है। इन दिनों पैसा दनादन खर्च हुआ जा रहा है। जितना आ नहीं रहा उससे ज्यादा खर्च हो जा रहा है। खरीदारी पर थोड़ा लगाम लगाएं। आज आप सभी रुकावटों और विकारों को दूर करते हुए अच्छा महसूस करेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा और कोई खास दर्द भी नहीं रहेगा।
वृष राशि: नई गाड़ी का संयोग
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को लेकर हो सकता है। आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें। आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो आपको लगेगा कि आपका रूझान वैकल्पिक चिकित्सा की तरफ बढ़ रहा है। यदि आप कोई नई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो आज उसका चुनाव कर लें। आज का चुनाव काफी संतोषजनक लगेगा। ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। यदि आज आप गाड़ी नहीं लेना चाह रहे तो कम से कम आज से शोरूम तो जाना शुरू कर ही दीजिए। आज आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है इसलिए खुद पर शारीरिक श्रम और तनाव कम रखें। आज आपको मांसपेशियां या जोड़ों से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। इसलिए हल्का व्यायाम करें।
मिथुन राशि: लाभदायक रहेगा दिन
आज आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। आज आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिन है जब आपके अपने निर्णय दूसरों के निर्णय से ज्यादा मायने रखेंगे। आपकी और साथी दोनों की कोशिश करने से संबंध सुधरेंगे। अपने संबंध को यादगार बनाने की कोशिश करें।यदि आप फैशन उद्योग में बतौर मॉडल काम कर रहे हैं तो आज बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि आज व्यापार में कोई बाधा खड़ी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत है और भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलने वाला है। आप मेहनत करते रहें। आज ज्यादा तनाव और परेशानी के कारण सिरदर्द हो सकता है। आपको आराम करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, ताकि आप सिरदर्द जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकें और साथ ही तनाव भी कम हो सके।
कर्क राशि: बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद
जिदंगी के विषय में आज आप खुद को बहुत उलझा हुआ पाएंगे। लेकिन आप अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान दें। अच्छा होगा कि आप अपनी जिन्दगी के हर पहलु पर ध्यान दें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। रोमांस में बोरियत ना आने देंं। यदि आप यह सोचेंगे कि प्रेम एक अहम चीज है व इसे बढ़ाने व जिंदा रखने की कोशिश करनी चाहिए तो आपको बहुत फायदा होगा। काम और मौज मस्ती दोनों एक साथ होना आपके कैरियर के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा से ही अपने काम और रुचियों को एक साथ मिलाना चाहते हैं तो आज इससे संबंधित कोई व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। पैसे की भरपूर आवक दिख रही है। बहुत पहले आपने कोई निवेश कर रखा था उससे आज बड़ा लाभ मिलने वाला है। तनाव भरे दिनों के बाद आज आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके लिए अच्छा होगा कि आप हल्का व्यायाम करें और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की कोशिश करें।