मई माह का पहला
सप्ताह कैसा रहेगा आपके
प्रेमी जीवन के लिए, मिलेगा कोई साथी या अभी भी करना होगा इंतजार, जानें अपना
साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशिः कुछ मामलों में ज्यादा जिद ना करें
आप अपने प्रेम संबंधों पर चुप्पी साधे रह सकते हैं, क्योंकि सप्ताह का आरंभिक समय आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। इस समय आप किसी भी प्रकार के गलत संबंधों को उभरने का कोई मौका ना दें। आपको चाहिए कि आप कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा जिद न करें तो अच्छा होगा। सप्ताह का मध्य भाग और अंतिम भाग प्रेम संबंधों के लिए कुछ ठीक कहा जा सकता है। इस समय स्थिति में कुछ सुधार की गुंजाइश नजर आती है। प्रेम संबंधों के लिए आने वाला यह समय कई प्रकार की स्थितियों को देने वाला हो सकता है। आपके संबंधों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं और कुछ न कुछ अलगाव की स्थिति उभरकर सामने आ सकती है। आप अपने उतावलेपन पर नियंत्रण रखेगें तो बात कुछ ओर ही हो सकती है।
वृष राशिः उलझनों से भरा रहेगा सप्ताह
प्रेमी जीवन को लेकर यह सप्ताह कुछ उलझनों से भरा कहा जा सकता है, लेकिन जो भी दिक्कते या उलझनें आएंगी उनका अंत सप्ताह के अंतिम भाग में हो सकता है और आपके प्रेमी जीवन में फिर से बहार आ सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन में कई तरह के उतार - चढ़ाव या झगड़े उभर सकते हैं। सप्ताह का आरंभ ही लड़ाई झगड़ो और वैचारिक मतभेद से होगा और आपका कोई जानकर मध्यस्थता कर के सुलह कराने का प्रयास भी करेगा। प्रेमी जीवन में परेशानियां बढ़े इससे अच्छा है कि आप कुछ समय के लिए चुप्पी ही साध लें, क्योंकि आपसे गलत बात सहन नहीं होती है और आप फिर एकदम से पलटकर जवाब देते हैं।
मिथुन राशिः हर स्थिति में साथी देगा आपका साथ
आप एक अच्छे प्रेमी तो है ही साथ ही आप प्रेमी का पूरा ख्याल भी रखते हैं। इस सप्ताह भी आप प्रेमी के हर काम में साथ देगें। आप विश्वसनीय प्रेमी भी है, लेकिन आपका खुद का मूड ही कई बार उखड सा जाता है। आपका मूड कैसा भी क्यूं ना हो, आपका प्रेमी आपका साथ हर स्थिति में देगा। आप एक समझदार व्यक्ति है तो आपका प्रेमी भी आपसे कम नहीं है।
कर्क राशिः साथी पर अधिक दबाव ना बनाएं
आपको अपने और अपने प्रेमी दोनों के ही स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी भी रिलेशनशिप का आधार व्यक्ति की अच्छी भावनाएं होती हैं। यदि दिल की भावना के साथ-साथ प्रेम संबंधों में आप दोनों धार्मिक, आध्यात्मिक, मानसिक भावनाएं भी शामिल करते हैं तब आपको कोई भी दूसरे से अलग नहीं कर पाएगा। कभी-कभी आप प्रेमी पर अत्यधिक दबाव बनाकर रख देते हैं जिससे प्रेमी खुद को असहाय सा समझने लगता है।