फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीन राशि वालों को आज हो सकता है नुकसान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Mon, 03 Apr 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Mon, 03 Apr 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 3rd april
राश‌िचक्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos

मेष राश‌ि: काम में होंगे सफल

daily rashiphal 3rd april
मेष राश‌ि

आज के दिन आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे, पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। सिरदर्द से सावधान रहें। ज्यादा तनाव थकावट बड़ी रूकावटें हो सकती हैं। 

वृष राश‌ि: तनाव होगा कम

daily rashiphal 3rd april
वृष राश‌ि

आज आप अपने परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए सराहेंगे। आज वो दिन है जब आपको अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए। यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरुआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। आज आपको तनाव की वजह से थकावट हो सकती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप खुद को समझाएं। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: गुस्से पर रखें काबू

daily rashiphal 3rd april
म‌िथुन राश‌ि

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। आज अपनी चाबियों औऱ जरूरी सामान को संभाल कर रखें। आपका साथी आपको अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है, ना कि वह भावनात्मक रूप से आपसे जुड़ा है। आज के दिन इन विचारों को हवा में उड़ा दें। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आप पाएंगे कि लम्बी अवधि का जो निवेश आपने किया था उसका अच्छा फायदा मिल रहा है। आज आप किसी से समस्या से सम्बन्धित सलाह लेंगे। हो सकता है ये सलाह आपको अपने परिवार में से कोई दे।

विज्ञापन

कर्क राशि: उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका

daily rashiphal 3rd april
कर्क राशि

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप किसी परेशानी से अकेले ही लड़ रहे हैं और कोई भी आपका साथ नहीं दे रहा है तो आप पाएंगे कि आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है। आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे। पेट रोग सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed