{"_id":"67611df5f3c7d8f0e9076d5c","slug":"chandra-grahan-2025-first-lunar-eclipse-2025-date-know-negative-impact-on-zodiac-sign-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2025: इस दिन लगने जा रहा वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगने जा रहा वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 18 Dec 2024 06:54 AM IST
सार
Lunar Eclipse Negative Impact On Zodiac Sign: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन नए साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण प्रातः 10:41 बजे शुरू होकर दोपहर 2:18 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
First Chandra Grahan of 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में ग्रह नक्षत्रों के गोचर या ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ता है। नए साल में सिर्फ ग्रह गोचरों का ही नहीं कौन सा ग्रहण कब लगेगा यह जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। साल 2025 में भी 4 ग्रहण लगेंगे। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन नए साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को है। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण प्रातः 10:41 बजे शुरू होकर दोपहर 2:18 बजे तक चलेगा। 14 मार्च को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन यह भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, जिस कारण यहां सूतक भी मान्य नहीं होगा। लेकिन कुछ राशियों पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव जरूर पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन सी है राशियों के बारे में।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
2025 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जीवन पर असर डालेगा। यह चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में लगेगा। इसलिए सिंह राशि वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ किसी भी तरह की घात-प्रतिघात हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस दौरान आप धन की बचत नहीं कर पाएंगे। इस समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
3 of 4
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव मकर राशि वालों के जीवन पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य विशेष रूप से प्रभावित हो सकता है और आपके करियर या व्यवसाय में भी समस्याएँ आ सकती हैं। साथ ही आपको व्यापार या काम से जुड़े मामलों में भावनात्मक कष्ट और मानसिक चिंता का अनुभव करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वाले भी चंद्र ग्रहण के नकारात्मक परिणामों से नहीं बच पाएंगे। ग्रहण के दौरान गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका असर आपकी निजी जिंदगी पर भी पड़ेगा। इस दौरान आपको कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।