Aaj Ka Rashifal 22 January:
22 जनवरी को बुधवार का दिन और अष्टमी तिथि है। आज स्वाति नक्षत्र और शुला योग का शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। बुधवार का दिन होने के कारण आज सभी 12 राशि के जातकों को भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलने वाली है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं कुछ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 22 जनवरी को किन-किन राशि वालों को फायदा और किसको सावधानी बरतनी होगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? जानें अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं।
Trigrahi Yog 2025: सूर्य-बुध और शनि की युति से बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि के लोग रहें सावधान
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप कहीं कोई इंवेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में जुटना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कामों में कोई बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो उस पर थोड़ा ध्यान दें। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर फोकस बनाएं, तभी उन्हें परीक्षा में जीत मिलते दिखेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।