{"_id":"65e3ee9b3153c7a7ae019b64","slug":"aaj-ka-rashifal-4-march-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: सिंह और तुला राशि वालों के सुख साधनों में होगी वृद्धि, मेष और वृषभ वालों को रहना होगा सतर्क","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: सिंह और तुला राशि वालों के सुख साधनों में होगी वृद्धि, मेष और वृषभ वालों को रहना होगा सतर्क
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। शारीरिक समस्याओं को आप अनदेखा ना करें और आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही करने से बचें। आपको खान-पान में सात्विकता बनाए रखनी होगी और सेहत से जुड़ी समस्याओं को यदि आपने नजर अंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी व्यावसायिक योजनाएं गति पकड़ेगी और आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी और आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें ना पड़े।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपने बढ़ते खर्चों पर अंकुश लगाएं। धन के लेनदेन से सावधानी बरतें। आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अपरिचित लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपने निजी मामलों में शिष्टता से आगे बढ़ें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सि दर्द बन सकता है। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे उन्हे जीत अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम करने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। आप अपनी कला से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप घबराएंगे नहीं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको पुराने कामों को लेकर समस्या हो सकती हैं और लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।