फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: तुला और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में रहे सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 30 Mar 2024 07:16 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
30 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 30 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह उलझने से बचना होगा। आप अपने मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके भाई व बहनों से यदि संबंधों में कलह चल रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको संतान से किसी हुए वादे को पूरा करवाएंगे। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।  आप अपने कामों में कुछ नीतियों को अपना कर काफी सारे मुश्किलों से आसानी से बाहर निकल सकते हैं। आपको किसी सरकारी स्कीम में धन लगाने से बचना होगा।

Aaj Ka Rashifal 30 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप किसी भी मामले में सावधानी रखें। आपका किसी नए वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा।  आपने यदि बिना सोचे समझे कोई काम किया था, तो वह परिवार के सदस्य के सामने उजागर हो सकता है। नवविवाहित जातको के जीवन में  किसी ने मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी से कोई वादा ना करें,नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या होगी। परिवार में किसी सदस्य के जन्मदिन, नामकरण, मुंडन आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बहुत कम है। आपको कुछ उलझनो के कारण समझ नहीं आएगा की किस काम को पहले करूं और किसे बाद में। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज कोई चुनौती खड़ी हो सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत शेयर ना करें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 March Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना लाभ तो देगा, लेकिन आप उन पर परी निगरानी बनाकर रखें।  आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा पाठ व भजने कीर्तन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं ।सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed