फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 December Ka Rashifal : कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 28 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
28 December Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी नए काम के सिलसिले में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी से धन उधार ना लें,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई विरोधी आपका मित्र बन सकता है,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी।

Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप कुछ नया करने का विचार कर सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप मकान आदि की खरीदारी करते समय बहुत ही सावधानी बरतें। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा लेकिन फिर भी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आय के नए-नए मार्ग मिलेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। व्यापार में  आप कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।  अपनी कुछ बातों को जीवनसाथी के सामने उजागर न करें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। परिवार में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी कोई नए काम को करने की पहल अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखें। आपको अपनी आय को बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed