फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये लोग रहें अलर्ट: बुध नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, 1 अक्तूबर तक बिगड़ेगा बजट

Mon, 21 Sep 2026 03:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

Mercury Nakshatra Transit 2026: बुध का चित्रा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों का भाग्योदय कर सकता है। लेकिन कुछ राशि वालों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव भी आ सकते हैं। जातकों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Mercury Nakshatra Transit on 21 september these zodiac will face problems
Mercury Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mercury Nakshatra Transit 2026: 21 सितंबर को बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में अपनी यात्रा को विराम देकर मंगल के चित्रा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। वह यहां 1 अक्तूबर 2026 तक रहेंगे। माना जा रहा है कि, बुध के शुभ-अशुभ प्रभाव का असर इस दौरान जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है। वहीं, कुछ राशियों को परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बनते हुए कामों में भी बाधाएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। आइए इन राशियों को जानते हैं।


परिवर्तिनी एकादशी 2026: सितंबर की आखिरी एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा

Mercury Nakshatra Transit on 21 september these zodiac will face problems
Mercury Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत रहेगी। धन को लेकर बनाया हुआ बजट बिगड़ सकता है। इस समय दोस्तों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हालांकि,  रिश्तों में प्रेम बढ़ सकता है। लेकिन मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। माना जा रहा है कि, कन्या राशि के परीक्षाओं की तैयारी में लगे लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी।
मंगल का कर्क राशि में गोचर: जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर आने वाले दिनों में कैसा रहेगा असर ?

Mercury Nakshatra Transit on 21 september these zodiac will face problems
Mercury Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी। कुछ जातकों को सिरदर्द या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए काम करना होगा। साझेदारी के साथ व्यापार में आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, लेकिन आपकी बात किसी को बुरी भी लग सकती हैं। नौकरी मनचाही न होने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। इस समय किसी को धन उधार देना भारी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ उलझने से बचें।
मंगल गोचर से खुलेंगे प्रॉपर्टी बनाने के रास्ते, इन राशियों का पूरा हो सकता है घर और गाड़ी का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Nakshatra Transit on 21 september these zodiac will face problems
Mercury Nakshatra Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसका असर काम की गति पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी करने से बचना होगा। प्रेम विवाह में बाधा आ सकती हैं। धन लाभ के लिए अधिक प्रयास आपको करने होंगे। कठिनाई भरे समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा। हालांकि, बुध का प्रभाव आपके व्यापार पर असर डाल सकता है। नए लोगों पर अधिक भरोसा तनाव को बढ़ा सकता है।

शनि की राशि में चंद्रमा के गोचर से इन राशियों को बढ़ सकती है परेशानियां, धन हानि के संकेत
12 साल बाद सिंह में होगी गुरु की एंट्री, जनवरी 2027 तक इन राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ और रहेंगे अच्छे दिन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed