फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे? जानें इनका स्वभाव और खूबियां

Tue, 22 Sep 2026 04:21 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाल
धर्म डेस्क, अमर उजाल Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 22 Sep 2026 04:21 PM IST
सार

Baby Born In Pitru Paksha Are Lucky Or Not? आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। क्या इस अवधि में जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यशाली होते हैं? उनका स्वभाव कैसा होता है और उनके जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Baby born in pitru paksha are lucky or not ? know about their life and nature disprj
Baby Born In Pitru Paksha Are Lucky Or Not? - फोटो : अमर उजाला AI

Baby Born In Pitru Paksha Are Lucky Or Not? हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनका जन्म पितृपक्ष के दौरान हुआ होता है। पितृपक्ष का समय हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह अवधि पूरी तरह से पितरों को समर्पित होती है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का तर्पण करते हैं और उनकी आत्मशांति के लिए श्राद्धकर्म भी किए जाते हैं। ऐसे में जब किसी बच्चे का जन्म इसी अवधि में होता है, तो उसके स्वभाव और जीवन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि, क्या पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे अशुभ माने जाते हैं? क्या उनके जीवन पर इस अवधि में जन्म लेने का कोई विशेष प्रभाव पड़ता है या फिर यह उनके लिए शुभ संकेत होता है? ऐसे में आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Baby born in pitru paksha are lucky or not ? know about their life and nature disprj
कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग? - फोटो : अमर उजाला

कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन पर पितरों की विशेष कृपा रहती है। पितरों का आशीर्वाद मिलने के कारण ये लोग जीवन में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

Baby born in pitru paksha are lucky or not ? know about their life and nature disprj
कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग? - फोटो : Adobe stock

इनमें परिस्थितियों को समझने और भविष्य को लेकर सही अंदाजा लगाने की क्षमता भी अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा, पितृपक्ष में जन्मे बच्चे अपने परिवार के लिए भी शुभ माने जाते हैं। ये परिवार का नाम रोशन करने के साथ जीवन में मान-सम्मान हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby born in pitru paksha are lucky or not ? know about their life and nature disprj
कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग? - फोटो : Adobe stock

कैसा होता है इन बच्चों का स्वभाव?
ज्योतिषियों के अनुसार, पितृपक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कुछ मामलों में कमजोर हो सकती है। इसके कारण इन्हें कभी-कभी मानसिक तनाव या भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, इनके अंदर रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती।
गुरु प्रदोष व्रत 2026: अपनी राशि के अनुसार करें ये सरल उपाय, महादेव की मिलेगी कृपा और खुलेंगे भाग्य के द्वार

विज्ञापन
Baby born in pitru paksha are lucky or not ? know about their life and nature disprj
कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे लोग? - फोटो : Adobe stock

अपनी प्रतिभा के दम पर ये अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। इन बच्चों में सही समय पर निर्णय लेने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। ये सामान्य तौर पर सकारात्मक सोच रखते हैं और मुश्किल परिस्थितियों में भी रास्ता निकालने की कोशिश करते हैं। कम उम्र में ही अपनी मेहनत और प्रतिभा के कारण सफलता हासिल करने के अवसर इन्हें मिल सकते हैं। साथ ही अपने आकर्षक स्वभाव के कारण इन्हें परिवार और आसपास के लोगों से खूब प्यार और स्नेह मिलता है।

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed