अगले माह सूर्य, जिसे मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पिता आदि का कारक ग्रह माना जाता है वे राशि परिवर्तन करेंगे। पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य तुला राशि में नीच के होते हैं, जिससे सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
2 of 4
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
17 अक्तूबर को होने वाला सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होगा। ऐसे में आपके के लिए यह गोचर मिलाजुला रहने वाला होगा। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस गोचर से आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा जिससे आपको ऊंचा मुकाम हासिल होगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा।
3 of 4
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते हैं और 17 अक्तूबर को तुला राशि में गोचर करने से आपके द्वादश भाव में होंगे, द्वादश भाव खर्चों, यात्राओं का होता है। इस भाव में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आपको अपने कार्यस्थल पर सतर्कता बरतते हुए काम करना होगा। आपको अपने खर्चों का ध्यान देना होगा। इस दौरान आप व्यर्थ की यात्राएं कर सकते हैं जिससे आपको परेशानियों का सामना करना होगा।
4 of 4
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए सूर्य भाग्य भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य नीच की अवस्था में होकर आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। भाग्य भाव के स्वामी का लाभ के स्थान पर जाना आपके भाग्य में वृद्धि करा सकता है। कार्यों में इस दौरान प्रगति के अवसर मिलेंगे जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आमदनी में वृद्धि के योग हैं और इससे आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।