Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम की गति तेज रहेगी। महिला मित्रों से सावधानी बरतें। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान ने यदि अपने काम में ढील बरती, तो बाद में उनको पढ़ाई लिखाई में समस्या आ सकती है। आप अपने बिजनेस संबंधी मामलों में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है ।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप तेज चलने वाले वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतें। भाई की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है। आप परिवार में सदस्य से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के लिए आप किसी पार्ट टाइम काम की शुरुआत कर सकते हैं और आपको कुछ नए दोस्त बनाने का मौका मिलेगा। आपसे कोई गलती होने के कारण आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आपने किसी को भी बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम में वृद्धि हो सकती है। आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन इस कारण आपके काफी काम छूट सकते हैं।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने मित्र से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको माताजी की सेहत से संबंधित कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा, नहीं तो उनकी बीमारी बढ़ सकती है। आपको अपने घर के काम को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो घर में समस्या हो सकती है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है।