Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। घर में आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके भाई या बहन को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोल कर बोले।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। व्यवसाय में आपको अपनी आंख व कान खुले रख कर आगे बढ़ना होगा। आप कोई बड़े निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। उनके लिए आपको कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ेगा।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने का कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी व्यवसाय में यदि किसी से पार्टनरशिप हुई थी, तो वह आपको धोखा दे सकता है। इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके परिवार के सदस्यों को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को लेनदेन बहुत ही देखभाल कर करना होगा।