फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 11 Jan 2024 07:53 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Jan 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी।

Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम को करने के प्रयास रंग लेंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप कामों को समय पर निपटा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में  आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको पिताजी को पैरो में दर्द आदि जैसी समस्या चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में आप किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और साझेदारी में किसी काम को करके  आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करते देंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छे सोच बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed