वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर रहता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति से कई तरह के शुभ और राजयोग का निर्माण होता है। जनवरी के महीने में दो प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से बहुत ही शुभ राजयोग बनने जा रहा है। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध अभी धनु राशि में हैं और 18 जनवरी को शुक्र ग्रह भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिस कारण से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुध और शुक्र ग्रह की युति किसी राशि में होती है तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। बुध-शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशि के जातकों को विशेष फलदायी रहने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं इस युति से किन- किन राशि के जातकों को फायदा मिलेगा।
{"_id":"659e67a65ac9d7ba8609e017","slug":"mercury-venus-planet-conjunction-in-dhanu-will-make-auspisious-lakshmi-narayan-yoga-benefits-to-these-zodiacs-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Wed, 10 Jan 2024 03:17 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 10 Jan 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
planet transit 2024
- फोटो : अमर उजाला
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए धनु राशि में बुध-शुक्र की युति फायदा दिलाने वाला साबित होगा। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को नई नौकरी के कई प्रस्ताव मिल सकते हैं। अचानक से धन लाभ के संकेत हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। शुक्र के प्रभाव से जहां भौतिक सुख-सुविधओं में वृद्धि देखने को मिलेगी वहीं बुध के शुभ प्रभाव से धन लाभ और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों पर बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण राजयोग जीवन में खुशियां लाएगा। इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही मंगलकारी सिद्ध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताएं हासिल होंगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगें। किसी को दिया गया उधार का धन आपको वापस मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। जो लोग कोई व्यापार करते हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। संतान की तरफ से कोई शुभ सूतना मिल सकती है। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-बुध की युति किसी वरदान से कम नहीं है।
Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध-शुक्र की युति बहुत ही शुभ रहने वाली है। प्रेम के मामले में आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। पार्टनर संग प्यार पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। वहीं जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलने से आप कोई बड़ा काम करने में कामयाब होंगे। मान-सम्मान और धन में वृद्धि की अच्छी संभावना है।

कुंभ राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को सुखों की प्राप्ति होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके हर एक काम समय पर पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
Makar Sankranti 2024: जानिए क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, दान करने से सूर्य और शनिदेव होते हैं प्रसन्न