फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल: मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है तरक्की, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Tue, 06 Feb 2024 12:42 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
6 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 06 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस की योजनाओं को बनाने के लिए आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका मन  भगवान की भक्ति में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। परंपरागत कार्यों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में तेजी आएगी। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 06 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। अत्यधिक तले भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में आने कि संभावना है। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी, नहीं तो  आपका कोई नुकसान करा सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको दांपत्य जीवन में मधुरता बनाकर रखनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर कर पाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। अपने करीबियों के साथ आप कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। किसी बड़े लक्ष्य पर आपका पूरा फोकस रहेगा। व्यापार में  आपको रुचि दिखानी होगी, तभी आप उसे आगे ले जा सकेंगे। मित्रों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। किसी मकान, दुकान आदि को खरीदने की आप योजना बना सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को बड़ी ही विनम्रता से कहना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 February 2024 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको कोई भी काम बहुत सूझबूझ कर करना होगा। इसके अलावा आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आएं, अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने के लिए दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed